हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार (सोर्स- नवभारत लाइव)
दंतेवाड़ा

अंधविश्वास का खूनी खेल, दंतेवाड़ा में जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Dantewada Murder Case: दंतेवाड़ा के बचेली में सामने आई सनसनीखेज वारदात की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। जादू-टोना के शक में हत्या कर दी।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • ग्राम दुगेली में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

  • पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • 22 नवंबर की सुबह राम के चेहरे और सीने पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

  • पुलिस ने गांव में पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की।

Two Arrested In Dantewada Murder Case: अंधविश्वास किस कदर इंसान को हैवान बना सकता है, इसकी एक सनसनीखेज तस्वीर दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र से सामने आई है। जादू-टोना करने के संदेह ने दो ग्रामीणों के मन में ऐसी रंजिश पैदा की कि उन्होंने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। ग्राम दुगेली में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चेहरे और सीने पर हमला कर हत्या

मृतक की पहचान आयतु राम कर्मा (42) निवासी माड़कापारा दुगेली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर की शाम 7 बजे से 22 नवंबर की सुबह 7 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने आयतु राम के चेहरे और सीने पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में खुला हत्या का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की। जांच के दौरान लच्छू कर्मा (42) और मुद्दा कर्मा (30) के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि उन्हें आयतु कर्मा पर गांव में जादू-टोना यानी बड्डे करने का शक था। इसी बात को लेकर उनके मन में उसके प्रति रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते 21 नवंबर की रात उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

लोहे का धारदार बंडा और लकड़ी का पीढ़ा जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का धारदार बंडा और लकड़ी का पीढ़ा जब्त किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खुंटे और एसडीओपी किरंदुल अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम जुटी रही।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत