बैलाडीला एनएमडीसी वेस्ट डंप ढह गया सोर्स - नवभारत लाइव
दंतेवाड़ा

बैलाडीला में NMDC का कचरा पहाड़ ढहा, 10 किमी तक फैला मलबा और 20 गांवों का रास्ता बंद

Bailadila Nmdc Waste Dump Collapse : बैलाडीला के किरंदुल में एनएमडीसी का वेस्ट डंप ढहने से 10 किमी तक मलबा फैला, हजारों पेड़ तबाह हुए और लोहा गांव कटा।

अजय श्रीवास्तव, ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • बैलाडीला में एनएमडीसी का कचरा पहाड़ ढहा, गांवों पर संकट।

  • दस किलोमीटर तक फैला खनन का मलबा, हजारों पेड़ दबे।

  • सड़क बहने से लोहा गांव कटा, बीस गांवों में दहशत।

  • मलांगिर पर्यटन स्थल और जलस्रोतों पर मंडराया भारी खतरा।

  • सुरक्षा में फिर चूक, एनएमडीसी की लापरवाही से तबाही।

NMDC Dump Collapsed Bailadila Chhattisgarh : बैलाडीला में एनएमडीसी के वेस्ट डंप ने भारी तबाही मचाई है। बारिश और दबाव के कारण कचरे का पहाड़ अचानक नीचे खिसक गया। करीब 20 वर्ग किलोमीटर का हरा-भरा जंगल इस मलबे में दब गया है। कई बड़े पेड़ उखड़कर मलबे के साथ काफी दूर तक बह गए। इससे इलाके के पर्यावरण को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचने की आशंका है।

लोहा गांव का संपर्क टूटा

इस हादसे का सबसे बुरा असर लोहा गांव के लोगों पर पड़ा है। गांव को किरंदुल से जोड़ने वाली मुख्य सड़क मलबे में बह गई। दूसरा रास्ता न होने से ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है। अब किसी मरीज को अस्पताल ले जाना बेहद कठिन हो गया है। लोहा और हरोली के ग्रामीणों की साप्ताहिक बाजार की रोजी-रोटी भी छिन गई है। आसपास के 15 से 20 गांवों में भी दहशत का माहौल है।

जलस्रोतों पर मंडराया खतरा

मलबे का यह सैलाब अब प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मलांगिर की तरफ बढ़ रहा है। इलाके के पानी का मुख्य स्रोत इसी प्रभावित क्षेत्र से जुड़ा है। यदि खनन का कचरा पानी में मिला, तो कई गांवों की जलापूर्ति रुक जाएगी। इससे पेयजल की गुणवत्ता खराब होने का भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

किरंदुल के खनन क्षेत्र में पहले भी ऐसे कई बड़े हादसे हो चुके हैं। साल 2024 में डिपॉजिट 11-C के टैंक की दीवार टूटने से बाढ़ आई थी। उस वक्त कई घर बर्बाद हुए थे और लोगों को भागना पड़ा था। इसके अलावा पहाड़ी ढहने से चार मजदूरों की जान भी जा चुकी है। बार-बार हो रहे हादसों ने कंपनी की निगरानी पर सवाल खड़े किए हैं।

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना के बाद कलेक्टर, पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया। बचेली के एसडीएम और डीएफओ जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। सुरक्षा का हवाला देकर मीडिया और नेताओं को मौके पर जाने से रोका गया है। जांच के बाद ही डंप ढहने की असली वजह साफ हो पाएगी।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा