बाइक पर कपल का खुलेआम रोमांस, मैनपाट पर्यटन स्थल में हरकतें देख लोगों के उड़े होश, वीडियो वायरल

Mainpat Viral Video: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाला मैनपाट इस बार अपनी खूबसूरती को लेकर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कपल के रोमांस को लेकर चर्चाओं में है।
Mainpat viral video, chhattigarh viral video,
बाइक पर कपल का खुलेआम रोमांस(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • युवक-युवती के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।

  • मैनपाट के कमलेश्वरपुर चौक का बताया गया वीडियो।

  • युवती बाइक पर बैठे युवक से लिपटी हुई ​दिखाई दी।

  • सैलानियों के व्यवहार को लेकर उठ रहे सवाल।

Mainpat Couple Viral Video: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट ठंड के इस मौसम में अपनी खूबसूरती को लेकर नहीं बल्कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल वायरल वीडियो में एक युवक और युवती बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। युवती बाइक पर बैठे युवक से लिपटी हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मैनपाट के कमलेश्वरपुर चौक का है। जहां भीड़भाड़ वाले इलाके में दोनों काफी देर तक इसी स्थिति में नजर आए।

दूसरे राज्यों से पहुंचते हैं पर्यटक

मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, हिलती जमीन और उल्टा बहता पानी जैसे आकर्षणों को देखने दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन पर्यटन स्थल के व्यस्त कमलेश्वरपुर चौक से सामने आए इस वीडियो ने अब एक नई चर्चा छेड़ दी है। सार्वजनिक जगह पर युवक-युवती की इस हरकत को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानियों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि वीडियो की परिस्थितियों और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दूसरी ओर इस मामले में अभी कपल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूछताछ कर मामले की पतासाजी में जुट गई है।

Mainpat viral video, chhattigarh viral video,
रायपुर के फूड पार्क में आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक, दो सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट

पर्यटन स्थलों की गरिमा पर बड़ा सवाल

मैनपाट अपनी नैसर्गिक खूबसूरती, वॉटरफॉल, तिब्बती सेटलमेंट और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, जहां हर साल छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों से भी हजारों सैलानी पहुंचते हैं। इस वायरल घटना के बाद अब स्थानीय लोगों और पर्यटन प्रेमियों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या पर्यटन स्थलों पर इस तरह के खुले प्रदर्शन पर रोक लगनी चाहिए और क्या प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्ती बरतनी चाहिए।

Mainpat viral video, chhattigarh viral video,
CM साय का कल बिलासपुर दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, 5 नए कार्यक्रम जुड़े