बैलाडीला टेलिंग्स लैंडस्लाइड सोर्स - नवभारत लाइव
दंतेवाड़ा

गजब है NMDC का विज्ञान! 20 साल स्थिर रहने का दावा और धंस गया 40 फीट मलबा, देखिए तबाही का मंजर

Bailadila Tailings Landslide Forest Damage : बैलाडीला में टेलिंग्स खिसकने से 7 किमी जंगल, पेड़, वन्यजीव और किंडगेल नाला प्रभावित हुए, NMDC ने नुकसान से इनकार किया, जांच जारी।

अजय श्रीवास्तव, ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • बैलाडीला में टेलिंग्स का पहाड़ खिसका, जंगल और नाला दबा।

  • पांच से सात किमी तक मलबे की तबाही, वन्यजीव खतरे में।

  • किंडगेल नाला दफन, फिर भी कंपनी ने नुकसान से इनकार किया।

  • हजारों पेड़ और पैंगोलिन पर संकट, आईआईटी विशेषज्ञ कर रहे जांच।

  • लीज के बाहर नुकसान मिला तो कंपनी पर दर्ज होगा केस।

NMDC Deposit 14 Dump Slide : बैलाडीला लैंडस्लाइड में मलबे की चपेट में आने से बड़े पेड़ और हजारों छोटे पौधे नष्ट हुए हैं। वन विभाग के सूत्रों ने एक हजार से ज्यादा पेड़ों के नुकसान का दावा किया है। पैंगोलिन जैसे संरक्षित जीवों के आवास को भी भारी खतरा है।

एनएमडीसी के बयान में जनहानि या संपत्ति के नुकसान का जिक्र है। हालांकि पर्यावरणीय क्षति का स्पष्ट आकलन सामने नहीं आया है।

किंडगेल नाला और डंप की स्थिति

बैलाडीला की पहाड़ियों से निकलने वाला किंडगेल नाला मलबे में दब गया है। ग्रामीण इसे ठंडे पानी का नाला कहते हैं और यह बासागुड़ा की ओर बहता है। पानी का रास्ता रुकने से जंगल के पारिस्थितिकी तंत्र पर असर पड़ सकता है।

कंपनी के अनुसार डिपॉजिट-14 का डंप दो दशक से स्थिर था। इसके लिए सीढ़ीदार ढलान, गारलैंड नालियां, वृक्षारोपण और सहायक दीवारें बनाई गई थीं। फिर भी भूगर्भीय परतों के खिसकने से धंसाव हुआ।

NMDC डंप धंसाव पर सवाल

एनएमडीसी ने अपने बयान में कहा है कि डिपॉजिट-14 का कचरा डंप पिछले 20 साल से एकदम सुरक्षित और स्थिर था। कंपनी के मुताबिक इसे मजबूत बनाने के लिए सीढ़ीदार ढलान, पानी निकालने की नालियां, पेड़-पौधे और नीचे सहारे के लिए दीवारें बनाई गई थीं। एनएमडीसी का कहना है कि बैलाडीला पहाड़ की पश्चिमी घाटी की तरफ जमीन की परतें अपने आप खिसकीं, जिससे डंप थोड़ा धंस गया। बहकर आए मलबे में ज्यादा मिट्टी और कीचड़ है, जिससे जमीन के नीचे पानी की धारा होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब डंप को 20 साल पहले मजबूत बनाया गया था और तब से कोई दिक्कत नहीं आई, तो अचानक इतना बड़ा मलबा कैसे खिसक गया? क्या डंप की मजबूती, पानी की निकासी और जमीन के नीचे की हलचल की नियमित जांच हो रही थी या नहीं?

जांच के दायरे में कई पहलू

पास के डिपॉजिट-13 में नंदराज पहाड़ काटकर सड़क बनाने पर भी सवाल हैं। हालांकि इसका इस भू-स्खलन से संबंध होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

आईआईटी मुंबई और रुड़की के विशेषज्ञ निरीक्षण कर चुके हैं। जिला प्रशासन भी संयुक्त जांच कमेटी बनाने की तैयारी कर रहा है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक लीज के बाहर नुकसान मिला तो पीओआर दर्ज हो सकती है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम