छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन (सोर्स- सोशल मीडिया)
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता-लेखक कनक तिवारी का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख

Kanak Tiwari Passed Away: देश के प्रख्यात गांधीवादी विचारक, संविधान विशेषज्ञ, छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता व लेखक कनक तिवारी का निधन हो गया है। बीती रात अंतिम सांस ली।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • देश के जाने माने और पूर्व महाधिवक्ता-लेखक कनक तिवारी का निधन।

  • प्रदेश के साहित्यिक, सामाजिक और विधि जगत में शोक की लहर।

  • लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे दिवंगत कनक तिवारी।

  • देवप्रिय अवस्थी ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की थी।

Chhattisgarh Former Advocate General Kanak Tiwari Passed Away: देश के प्रख्यात गांधीवादी विचारक, संविधान विशेषज्ञ, छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता व लेखक कनक तिवारी का निधन हो गया है। बीती रात अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रदेश के साहित्यिक, सामाजिक और विधि जगत में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में रखा गया है। विदेश में रह रही उनकी बेटी के भारत लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर रहे एक्टिव

कनक तिवारी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर करीब एक महीने से परिचितों और प्रशंसकों की चिंता बढ़ रही थी। सोशल मीडिया पर नियमित रूप से सक्रिय रहने वाले तिवारी लंबे समय से कोई नई पोस्ट साझा नहीं कर रहे थे। उनकी खामोशी ने शुभचिंतकों की बेचैनी बढ़ा दी थी और लोग लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने का प्रयास कर रहे थे।

निधन से प्रशंसकों में शोक

13 नवंबर को देवप्रिय अवस्थी ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि कनक तिवारी की आखिरी पोस्ट देखे करीब एक महीना होने वाला है। उन्होंने तेजस के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की ताजा जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया था। अब उनके निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों और चाहने वालों को गहरे शोक में डाल दिया है।

कनक तिवारी केवल एक वरिष्ठ अधिवक्ता नहीं थे, बल्कि गांधीवादी विचारधारा, संविधान और सामाजिक सरोकारों पर अपनी स्पष्ट वैचारिक अभिव्यक्ति के लिए भी पहचाने जाते थे। कानून, साहित्य और सार्वजनिक विमर्श में उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने विधि और बौद्धिक जगत की एक महत्वपूर्ण आवाज खो दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ, गांधीवादी विचारक एवं ख्यात लेखक कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन के समाचार को अत्यंत दुःखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, संविधान विशेषज्ञ एवं ख्यात लेखक श्री कनक तिवारी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश के अंत में ‘ॐ शांति’ लिखकर दिवंगत कनक तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जताया गहरा दुख

पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी के निधन की खबर से अधिवक्ता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे न्यायिक एवं विधिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश बघेल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कनक तिवारी अधिवक्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे। उनका व्यक्तित्व, विधिक क्षेत्र में योगदान और अनुभव अधिवक्ता समुदाय के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

Shivangi Singh Wedding Photos: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? देखें खास तस्वीरें

झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

26/11 आतंकी हमले के जख्मों से जन्मी थी देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी NIA, जानें बिना रोक-टोक कैसे करती है काम