26/11 आतंकी हमले के जख्मों से जन्मी थी देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसी NIA, जानें बिना रोक-टोक कैसे करती है काम

How NIA Was Formed: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए NIA का गठन हुआ। जानिए कैसे यह एजेंसी बिना राज्य की अनुमति आतंकवाद पर प्रहार करती है।
National Investigation Agency
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) का मुख्यालयसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 26/11 हमले के बाद हुआ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का गठन

  • मुंबई आतंकी हमले के एक महीने के भीतर बना कानून

  • NIA काे जांच के लिए किसी भी राज्य सरकार की मंजूरी नहीं लेनी पड़ती

  • 2019 के संशोधन के बाद विदेशों में भी जांच की शक्ति

26/11 Attack NIA Formation Connection: 26 नवंबर 2008 की वह काली रात, जब समुद्र के रास्ते आए 10 आतंकियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को दहला दिया था। करीब 60 घंटे तक चले इस भीषण आतंकी हमले में 166 बेगुनाह लोगों की जान गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए। आज 26 नवंबर 2026 काे मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी है। इस आतंकी हमने भारत की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र की कई बड़ी खामियों को उजागर किया।

इसी हमले के बाद देश को एक ऐसी केंद्रीय जांच एजेंसी की जरूरत महसूस हुई, जो बिना किसी राज्य की सीमा में बंधे आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर सके। इसी सोच से देश की सबसे ताकतवर आतंकवाद-रोधी संस्था राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का जन्म हुआ। इसे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण भी कहते है।

National Investigation Agency
26/11 Mumbai Terror Attack: जब CSMT पर बिछ गई थीं लाशें, 18 साल बाद भी नहीं भूली वह खौफनाक रात

हमले के महज एक महीने के भीतर बना कानून

26/11 आतंकी हमले से पहले भारत में आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच राज्य की पुलिस करती थी, जिससे अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकी नेटवर्क को पकड़ने में समन्वय की कमी आड़े आती थी। इस कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने तत्काल कदम उठाए। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत की आतंकवाद-रोधी जांच व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने महज एक महीने के भीतर संसद में 31 दिसंबर 2008 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 पेश किया।

26-11 mumbai terror attack
ताज हाेटल पर आतंकी हमले का दृश्यफाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया

31 दिसंबर 2008 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह कानून लागू हो गया और जनवरी 2009 में NIA ने औपचारिक रूप से काम करना शुरू कर दिया। NIA मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और इसके पहले महानिदेशक राधा विनोद राजू थे।

क्या है NIA की सबसे बड़ी ताकत?

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली NIA भारत की प्रमुख संघीय आतंकवाद-रोधी एजेंसी है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे देश के किसी भी राज्य में आतंकी घटना की जांच करने के लिए राज्य सरकार की विशेष अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होती। केंद्र सरकार के निर्देश पर या स्वतः संज्ञान लेकर यह किसी भी मामले की जांच अपने हाथ में ले सकती है।

National Investigation Agency
26/11 के 18 साल बाद भी मुंबई के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा अधूरी, CCTV और AI के बावजूद चुनौतियां बरकरार

2019 के संशोधन से मिला वैश्विक अधिकार

समय के साथ बदलते खतरों को देखते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में NIA अधिनियम में बड़ा संशोधन किया। इसके बाद एजेंसी को न केवल देश के भीतर, बल्कि भारत से बाहर भारतीय नागरिकों और भारतीय हितों को निशाना बनाने वाले आतंकी अपराधों की जांच करने का भी अधिकार मिल गया।

इसके दायरे में साइबर आतंकवाद, मानव तस्करी और जाली नोटों के नेटवर्क जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं। इसके अलावा, मामलों के त्वरित निपटारे के लिए देश भर में विशेष अदालतों का गठन भी किया गया है।