- Hindi News »
- India »
- Renowned Constitutional Expert Dr Subhash Kashyap Passes Away Breathes His Last At The Age Of 97
संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- Written By: अर्पित शुक्ला
Shubhas C Kashyap Passes Away: संविधान विशेषज्ञ और पूर्व लोकसभा महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप का आज निधन हो गया है। अपने आवास पर उन्होंने 97 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

डॉ. सुभाष सी. कश्यप (Image- Social Media)
Subhash C Kashyap Death News: संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का आज निधन हो गया है। उन्होंने 97 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियो-पल्मोनरी अरेस्ट के कारण हुई है। उनको भारतीय संविधान की संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं का प्रख्यात विद्वान माना जाता है। सुभाष कश्यप के निधन से राजनीतिक, संसदीय और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
लोकसभा के महासचिव भी रहे
बता दें कि सुभाष सी. कश्यप का जन्म 10 मई 1929 को हुआ था। 97 वर्षीय कश्यप भारतीय संसदीय प्रणाली के सबसे सम्मानित विशेषज्ञों में से एक माने जाते थे और उन्होंने संविधान तथा संसदीय कार्यप्रणाली पर कई महत्वपूर्ण किताबें लिखीं और शोध कार्य भी किए थे।
सुभाष कश्यप 1984 से 1990 तक लोकसभा के महासचिव रहे थे। उन्होंने सातवीं, आठवीं तथा नौवीं लोकसभा के दौरान संसदीय कार्यों के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मालूम हो कि वह 1953 से भारतीय संसद से जुड़े रहे और चार दशक से ज्यादा समय तक संसदीय संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 10 जून LIVE: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर पारित किया बधाई प्रस्ताव
TMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
नमो भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में उमड़ा यात्रियों का सैलाब; 1.25 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर
माफीनामा मंजूर और दुश्मनी खत्म! TVK सरकार बचाने वाले AIADMK के 21 बागियों को पार्टी ने किया माफ
100 से अधिक किताबें लिखीं
भारत सरकार के लिए पंचायती राज कानूनों और संस्थाओं के मानद संवैधानिक सलाहकार के कौर पर भी सुभाष कश्यप ने सेवाएं दी। वह लंबे वक्त तक भारतीय राष्ट्रीय बार एसोसिएशन (INBA) के अध्यक्ष भी रहे। कश्यप भारतीय संविधान, संवैधानिक कानून और संसदीय प्रक्रियाओं के विशेषज्ञ थे। कश्यप ने 100 से अधिक पुस्तकें और 500 से ज्यादा शोध लेख लिखे। उनको भीरत सरकार द्वारा सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
अंतिम वर्षों में क्या जिम्मेदारी निभा रहे थे सुभाष कश्यप
बता दें कि अपने जीवन के अंतिम वर्षों में वह नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) में मानद शोध प्रोफेसर के तौर पर जुड़े हुए थे। डॉ. कश्यप ने देश के संवैधानिक ढांचे को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वो संविधान के कामकाज की समीक्षा के लिए गठित राष्ट्रीय आयोग (National Commission to Review the Working of the Constitution) के भी मेंबर रहे और इसकी ड्राफ्टिंग व संपादकीय समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
यह भी पढ़ें- One Nation One Election: अगले साल पास हुआ बिल तो कब एक साथ होंगे चुनाव? यहां है आपके हर सवाल का जवाब!
वन नेशन वन इलेक्शन वाली कमेटी के भी सदस्य
हाल ही में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन‘ की संभावनाओं पर विचार करने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति के प्रमुख सदस्यों में भी डॉ. कश्यप का नाम शामिल था। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय बार एसोसिएशन (INBA) के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। संवैधानिक मामलों, संसदीय परंपराओं और विधिक विषयों पर उनका योगदान बारत के इत्हास में लंबे समय तक याद किया जाएगा।
Renowned constitutional expert dr subhash kashyap passes away breathes his last at the age of 97
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
Jun 10, 2026 | 02:51 PMनागपुर मनपा के ‘नाला सफाई’ के दावे फेल; कामगारनगर में नहीं उतरी गाद, पहली ही बारिश में डूबने का खतरा
Jun 10, 2026 | 02:46 PMमोदी कैबिनेट ने चला मास्टरस्ट्रोक! एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, अहमदाबाद और अमरावती के लिए बड़े ऐलान
Jun 10, 2026 | 02:42 PMजनधन खाते से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक… मोदी सरकार के 12 साल के वो 12 फैसले जिसने बदला भारत का भविष्य- PHOTOS
Jun 10, 2026 | 02:41 PMMumbai Coastal Road North: 715 करोड़ का फंड मंजूर; 70 हजार नए पेड़ लगाने की योजना; काम में तेजी
Jun 10, 2026 | 02:31 PMगड़चिरोली: 5 महीने से कमीशन नहीं मिलने पर फूटा राशन दुकानदारों का गुस्सा, अहेरी तहसील में सौंपा ज्ञापन
Jun 10, 2026 | 02:31 PMनागपुर फायर ब्रिगेड में भर्ती का रास्ता साफ; ‘अग्निशामक विमोचक’ के 500 पदों पर होगी 100% सीधी भर्ती
Jun 10, 2026 | 02:30 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














