भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल (फोटो- सोशल मीडिया) 
छत्तीसगढ़

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ीं, न्यायिक हिरासत में भेजा

Chhattisgarh के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ED ने उनसे 5 दिनों की रिमांड के दौरान कई तरह के सवाल-जवाब किए, फिलहाल पूछताछ के लिए कुछ खास नहीं था।

सौरभ शर्मा

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईडी की हिरासत खत्म होने के बाद चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लिए उन्हें पांच दिनों की ईडी रिमांड पर भेजा गया था।

रिमांड खत्म होने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को चैतन्य बघेल को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय के वकील डॉ. सौरभ पांडेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा चैतन्य बघेल के खिलाफ जांच की जा रही है। पहले उनके घर में सर्च किया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया। 18 जुलाई को ईडी को चैतन्य बघेल की पांच दिनों की रिमांड मिली थी।

फिलहाल पूछताछ के लिए कुछ खास नहीं

जांच के दौरान उनसे बहुत सारे सवाल किए गए और बहुत सारे डॉक्यूमेंट कंफर्म कराए गए। जांच को आगे बढ़ाना है। फिलहाल, पूछताछ के लिए कुछ खास नहीं था, इसलिए अदालत से उनको न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की गई।

चैतन्य की गिरफ्तारी बिना नोटिस हुई

उन्होंने कहा कि अगर आगे जरूरत पड़ेगी तो कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में पूछताछ की जाएगी। चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईडी ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी। तीन तथ्यों पर बिना समन दिए उनको गिरफ्तार किया गया। यह पहला मामला है, जिसमें बिना नोटिस गिरफ्तारी हुई है। चैतन्य बघेल को फिर 4 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सेंट्रल जेल में उनकी सुरक्षा को लेकर आवेदन लगाया गया है। परिजनों और वकीलों को तय समय के अनुसार मिलने की अनुमति है।

बता दें चैतन्य को पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद मंगलवार को ईडी ने उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन