छत्तीसगढ़ ट्रेन रद्द सोर्स - सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द और 11 देरी से चलेंगी, 6 से 18 दिसंबर तक 27 ट्रेनों पर असर,देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Train Cancelled : 6 से 18 दिसंबर तक चौथी रेल लाइन के काम से छत्तीसगढ़ में 27 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, 10 रद्द और 11 देरी से चलेंगी।

ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, 10 ट्रेनें रद्द

  • घर से निकलने से पहले देखें अपनी ट्रेन का स्टेटस

  • 6 से 18 दिसंबर तक 27 ट्रेनों पर पड़ेगा असर

  • चौथी रेल लाइन के काम से बदलेगा ट्रेनों का रूट

  • अब पैसेंजर बनकर चलेगी कोरबा और रायपुर की हसदेव एक्सप्रेस

Chhattisgarh Train Cancelled December : छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को 6 से 18 दिसंबर तक परेशानी होगी। बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें इस दौरान पूरी तरह रद्द रहेंगी। इसके अलावा 11 ट्रेनें एक से नौ घंटे की देरी से चलेंगी। 6 ट्रेनों को उनके तय स्टेशन से पहले ही समाप्त किया जाएगा। चौथी रेल लाइन और सिग्नलिंग के काम से यह बदलाव हुआ है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस मेगा ब्लॉक की जानकारी दी है। चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही चांपा से जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग होगी। इस तकनीकी काम का सीधा असर कुल 27 ट्रेनों पर पड़ेगा।

यात्रियों के लिए खास व्यवस्था

रेलवे ने दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249) को पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाया जाएगा। यह व्यवस्था 7 से 18 दिसंबर तक लागू रहेगी।

यह ट्रेन कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनकर सफर पूरा करेगी। इससे रोजाना सफर करने वाले लोकल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

चौथी रेल लाइन का महत्व

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में है। इस पूरे रेल प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 206 किलोमीटर है। रेलवे चांपा स्टेशन पर कनेक्टिविटी और सिग्नलिंग को तेजी से पूरा कर रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक इस नए ट्रैक के शुरू होने से बड़ा फायदा होगा। इस व्यस्त रूट पर ट्रेनों की आवाजाही के लिए अतिरिक्त ट्रैक मिल जाएगा।

इससे यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों का भारी दबाव कम होगा। साथ ही भविष्य में इस रूट पर नई ट्रेनें चलाना भी आसान होगा।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम