Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026: 29 अप्रैल यानी आज दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने बोर्ड परीक्षा का परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर विजिट करके देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा सभी विद्यार्थी अपने परिणाम फोन से डिजीलॉकर एवं एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले टॉपर्स की भी लिस्ट जारी किया गया है। बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उनको उचित इनाम भी दिया जाएगा।
बोर्ड द्वारा जारी 12वीं के बोर्ड रिजल्ट में इस बार 83.04% छात्र सफल हुए हैं। 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है। उनका पास होने का प्रतिशत 86.4% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.8% ही रहा। इसी प्रकार 10वीं रिजल्ट में 77.15% छात्र सफल हुए हैं। जोकि 2025 के परिणाम से 5 प्रतिशत अधिक रहा। बारहवीं की भांति है दसवीं के रिजल्ट में भी लड़कियों का बोलबाला रहा। लड़कियों की सफलता दर 81% रही और लड़कों का सफलता दर 72% रहा।
ये भी पढ़ें- 83 नए ‘आकाशतीर’ एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद शुरू; दुश्मन ड्रोन का काल बनेगा ‘आकाशतीर’, जानें इसकी खूबियां
राज्य के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार आज वो दिन आ ही गया। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आज दोपहर करीब 2:30 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम जारी होने के साथ ही छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट देखने के तैयार बैठे हैं। उनके आसानी के लिए हम रिजल्ट देखने के स्टेप्स बताएंगे। इसके माध्यम से छात्र अपनी रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इस बार 9 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट आमतौर पर मई-जून में जारी किया जाता था, लेकिन इस बार बोर्ड ने अप्रैल में ही 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया।