गंगरेल बांध सोर्स : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़

जलप्रलय का खतरा! महानदी का जलस्तर बढ़ा,गंगरेल के 10 गेट खुले, बालोद में स्कूल बंद

Chhattisgarh Heavy Rain : भारी बारिश के कारण गंगरेल बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं। पानी के तेज बहाव से निचले इलाकों में खतरा बढ़ा है और बालोद जिले के स्कूल बंद हैं।

ऐश्वर्या द्विवेदी, अक्षय साहू

Chhattisgarh Weather Report : छत्तीसगढ़ में लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। धमतरी के गंगरेल बांध में पानी की भारी आवक हुई है। जलस्तर बढ़ने से बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं। बालोद जिले में सुरक्षा के लिहाज से स्कूल बंद रहे। स्थगित परीक्षाओं के लिए विभाग अलग से आदेश जारी करेगा।

गंगरेल बांध के खोले गए 10 गेट

धमतरी जिले में लगातार बारिश हो रही है। कैचमेंट एरिया से भारी मात्रा में पानी पहुंच रहा है। गंगरेल बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। विभाग ने अतिरिक्त पानी निकालने का फैसला लिया। बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं। पानी का बहाव अब बहुत तेज हो गया है।

निचले इलाकों में अलर्ट जारी

बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। महानदी में जलस्तर बढ़ने की पूरी संभावना है। आसपास के नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जल संसाधन विभाग की टीम तैनात है। तटीय इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है।

बालोद में सभी स्कूल रहे बंद

बालोद जिले में भी भारी बारिश जारी है। लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया। 25 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला हुआ। शासकीय और निजी दोनों तरह के स्कूल बंद रहेंगे।

परीक्षाओं के लिए जारी होगा नया आदेश

बारिश के कारण शैक्षणिक गतिविधियां रुक गई हैं। जिन स्कूलों में परीक्षा होनी थी, उन्हें टाल दिया गया है। परीक्षाओं के लिए अलग से नया आदेश जारी होगा। अभिभावकों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की सलाह है। प्रशासन जल्द ही नई तारीखों का ऐलान करेगा।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति