नायब तहसीलदार ने रोड पर मनाया बर्थडे (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिलासपुर

आधी रात सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, ‘ओ ओ जाने जाना’ पर बनाई रील, नायब तहसीलदार के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज

Bilaspur Police FIR: रायपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार के वायरल वीडियो पर कार्रवाई हुई है। जांच के बाद बिलासपुर पुलिस ने आधी रात सड़क पर बर्थडे मानने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।

घनश्याम गंधर्व, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर मनाया बर्थडे।

  • पहले रायपुर का बताया जा रहा था वीडियो।

  • जांच के बाद बिलासपुर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर।

  • 19, 20 अक्टूबर की रात तहसीलदार ने मनाया था बर्थडे।

Naib Tehsildar Viral Video In Bilaspur: सड़क पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाना रायपुर के नायब तहसीलदार को महंगा पड़ गया। इस दौरान ‘ओ ओ जाने जाना’ गाने पर रील भी बनाई। वीडियो वायरल होने और शिकायत के बाद अब बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। शुरुआत में वीडियो को रायपुर का बताया जा रहा था, लेकिन जांच में घटनास्थल बिलासपुर का रिवर व्यू रोड निकला। जिसके बाद अब सिविल लाइन पुलिस ने संबंधित कार के मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार की डिक्की में केक, सड़क पर आतिशबाजी

वायरल वीडियो में कार की डिक्की खुली है, जिसमें केक और जन्मदिन का टैग रखा दिखाई देता है। इसी दौरान चर्चित फिल्मी गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर रील बनाई जा रही है। वीडियो में एक युवक आतिशबाजी की तैयारी करता भी नजर आता है। आधी रात सड़क पर चल रहे इस जश्न से यातायात बाधित होने और दुर्घटना की आशंका को लेकर शिकायत की गई।

रायपुर की पोस्टिंग, बिलासपुर में जन्मदिन

नायब तहसीलदार विपिन पटेल रायपुर जिले में पदस्थ हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर वीडियो को पहले रायपुर का बताया गया। हालांकि, पुलिस की जांच में जन्मदिन का आयोजन बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर होना सामने आया। इस तरह वीडियो के शहर को लेकर चल रही चर्चा पर स्थिति स्पष्ट हुई।

रात एक बजे सड़क से गुजर रहे थे शिकायतकर्ता

पुलिस के अनुसार, सरजू बगीचा निवासी अमित साहू (35) ने शिकायत में बताया कि 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब एक बजे वह रिवर व्यू रोड से घर लौट रहे थे। उस समय सड़क पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाया जा रहा था। इससे रास्ते में आवागमन प्रभावित हो रहा था और हादसे की आशंका थी।

अमित साहू ने 23 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने CG-04-NY-1910 नंबर की कार के मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

सड़क पर जश्न को लेकर हाईकोर्ट भी सख्त

सार्वजनिक सड़कों पर जन्मदिन मनाने, केक काटने और यातायात बाधित करने के मामलों में हाईकोर्ट पहले भी सख्त निर्देश दे चुका है। कोर्ट ने ऐसे मामलों में कार्रवाई और दोषियों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के निर्देश राज्य सरकार तथा पुलिस को दिए थे। अब बिलासपुर के इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

राहुल गांधी के काफिले में हादसे की जांच के लिए SIT गठित, IG किरण एस. को मिली कमान

संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र, मनोज जरांगे-एकनाथ शिंदे 500 करोड़ डील विवाद पर ED जांच की मांग

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने खारिज किया मामला, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

पुणे IISER लाइब्रेरी में मिली दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की किताब, विवाद के बाद इंस्टीट्यूट ने हटाई

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं, 2 लोग घायल, सुल्तानपुर में होनी है पेशी