ग्लैमर से दूर भक्ति में डूबे विराट-अनुष्का, कृष्णा दास के कॉन्सर्ट में जपने लगे हरि नाम, वीडियो हुआ वायरल

Anushka Sharma Virat Kohli spiritual video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में मुंबई में अमेरिकी गायक कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए।
Anushka Sharma Virat Kohli Krishna Das Concert
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कृष्णा दास के कॉन्सर्ट से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो वायरल।

  • वीडियो में दोनों भक्ति के माहौल में नजर आ रहे हैं।

  • जोड़े का आध्यात्मिक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है।

Anushka Sharma Virat Kohli Krishna Das Concert: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी इसी सादगी और गहरी आस्था को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में इस पॉपुलर कपल को मुंबई में आयोजित एक विशेष आध्यात्मिक प्रोग्राम में देखा गया, जहां दोनों ने अमेरिकी गायक और भजन सम्राट कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में भाग लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह जोड़ा भगवान की भक्ति में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आ रहा है। उनकी यह सादगी और भगवान के प्रति उनका समर्पण चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है।

अमेरिकी सिंगर के सुर में सुर मिलाते दिखे स्टार

कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ने पूरे मगन के साथ भजन सुने और हरि नाम का जाप करते हुए संगीत की धुन पर हल्के-हल्के झूम भी रहे थे। उनके चेहरे पर एक अजीब सी शांति और सुकून साफ झलक रहा था।

कुछ पल के लिए जब कैमरे की नजर उन पर पड़ी, तो उन्होंने सहजता से कैमरे की तरफ देखा और फिर फौरन अपना ध्यान पूरी तरह से कीर्तन और भजन की ओर केंद्रित कर लिया। उनका यह शांत और सहज स्वभाव एक बार फिर लोगों के दिलों को जीत रहा है।

गेटवे ऑफ इंडिया पर भी नजर आई थी अध्यात्मिकता

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले इस कपल को शहर के फेमस गेटवे ऑफ इंडिया के पास भी देखा गया था। उस दौरान भी दोनों का अंदाज बेहद सामान्य और आम लोगों जैसा था, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को कितनी सादगी के साथ जीना पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर उनके इन पलों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से फैल गए, और देखते ही देखते फैंस ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। हर कोई उनकी इस सादगी और बिना किसी दिखावे वाली जीवनशैली की तारीफ कर रहा है।

कौन हैं कृष्णा दास

इस पूरे कार्यक्रम के केंद्र में रहे कृष्णा दास अमेरिका के एक बेहद फेमस भक्ति गायक हैं, जिन्हें पश्चिमी देशों में भारतीय संगीत और मंत्रों को पॉपुलेरिटी बनाने के लिए जाना जाता है। वह पारंपरिक भारतीय भजनों और आध्यात्मिक मंत्रों को अपने अनूठे वेस्टर्न म्यूजिक के साथ मिलाकर परफॉमेंस करते हैं, जिसे सुनने के लिए दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं।

उनके भारत दौरे के तहत मुंबई में इस बेहद खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का इस आयोजन में पहुंचना यह बताता है कि वे संगीत के इस रूहानी सफर से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं और किस तरह अपनी बिजी शेड्यूल के बीच आध्यात्मिकता के लिए वक्त निकालते हैं।

Anushka Sharma Virat Kohli Krishna Das Concert
संडे को आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' को लगा जैकपॉट, पहले ही वीकेंड में कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

आध्यात्मिकता से जुड़ाव की पुरानी कहानी

यह पहला मौका नहीं है जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को किसी आध्यात्मिक प्रोग्राम में इस तरह से पूरी निष्ठा के साथ शामिल होते देखा गया हो। इससे पहले भी इस कपल को कई बार देश-विदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों और आध्यात्मिक गुरुओं के पास जाते हुए देखा जा चुका है।

कुछ समय पहले ही वे लंदन में भी इसी तरह के एक प्रोग्राम का हिस्सा बने थे। इसके अलावा उनकी गहरी आस्था नीम करोली बाबा के प्रति भी जगजाहिर है, और वे अक्सर समय निकालकर संतों के आश्रमों का रुख करते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com