अमृतसर से बिलासपुर तक हेरोइन का कनेक्शन! लाखों का चिट्टा लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

Heroin Seizure In Bilaspur: बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के हेरोइन के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। यहां ग्राहक की तलाश कर रहा था।
Bilaspur crime news,
आरोपी पुलिस हिरासत में(सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बिलासपुर में पकड़ाया 11.73 ग्राम हेरोइन।

  • पुलिस ने बरामद की 2.50 लाख रुपये का हेरोइन।

  • नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई।

  • उसलापुर बाजार के पास पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Bilaspur Police Seizure Heroin: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पंजाब के अमृतसर से हेरोइन (चिट्टा) लेकर बिलासपुर पहुंचा था और उसे स्थानीय ग्राहकों को बेचने की तैयारी में था। संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 10,500 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

Bilaspur crime news,
बलौदाबाजार के चार गांवों को 70 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंकराम वर्मा ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

उसलापुर बाजार के पास बेचने की सूचना

पुलिस के अनुसार, त्योहारों के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान ACCU बिलासपुर की टीम को सूचना मिली कि उसलापुर बाजार के आसपास एक व्यक्ति हेरोइन बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर ACCU और सकरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। तलाशी के दौरान संदिग्ध के पास से हेरोइन और नकदी बरामद हुई।

Bilaspur crime news,
बिलासपुर में रेलवे अफसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला कर्मचारी ने रेलमंत्री-आयोग और CM हेल्पलाइन में शिकायत

अमृतसर से खरीदकर लाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक वालिया (32) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सुभाष कॉलोनी, थाना बी-डिवीजन, जिला अमृतसर, पंजाब का निवासी है। वर्तमान में वह बिलासपुर के उसलापुर स्थित वास्तु शिखर अपार्टमेंट में रह रहा था।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने अमृतसर से हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लाने और यहां अलग-अलग पुड़िया बनाकर बेचने की तैयारी करने की बात बताई। पुलिस अब इस मामले में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों और आरोपी के वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में सकरी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 22(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ACCU बिलासपुर और थाना सकरी की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से संबंधित सूचना देने की अपील भी की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com