दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामला सोर्स- सोशल मीडिया
बिलासपुर

दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से नौकरी का मामला, हाई कोर्ट का आदेश, 6 जनवरी को मेडिकल बोर्ड में पेशी

Fake Disability Certificate : फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोपों को लेकर जांच तेज हो रही है। मामले में हाई कोर्ट ने 19 याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान निर्देश जारी किए हैं।

रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला पहुंचा हाई कोर्ट।

  • हाई कोर्ट ने 19 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सख्त निर्देश जारी किए।

  • 6 जनवरी 2027 को रायपुर में राज्य मेडिकल बोर्ड के सामने होगी पेशी।

  • छत्तीसगढ़ के 186 सरकारी कर्मचारी जांच के दायरे में।

  • मेडिकल बोर्ड दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों की वास्तविकता की जांच करेगा।

Chhattisgarh High Court : छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपों को लेकर अब जांच तेज होने जा रही है। इस मामले में हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए 19 याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

कोर्ट ने कहा है कि जिन याचिकाकर्ताओं की दिव्यांगता की मेडिकल जांच अब तक नहीं हो पाई है, उन्हें 6 जनवरी 2027 को रायपुर स्थित राज्य मेडिकल बोर्ड के समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। इसके लिए संबंधित लोगों को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन कार्यालय पहुंचना होगा।

इस मामले ने प्रदेश के सरकारी महकमों में हलचल बढ़ा दी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे कुल 186 कर्मचारी जांच के दायरे में हैं।

इन कर्मचारियों के प्रमाण-पत्रों की वास्तविकता की जांच कर यह पता लगाया जाना है कि संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए गए थे या नहीं। यदि जांच में प्रमाण-पत्र फर्जी या नियमों के विपरीत पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है।

186 कर्मचारियों के प्रमाण-पत्रों की होगी जांच

दरअसल इस पूरे मामले को लेकर इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई थी। बैठक में 186 कर्मचारियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई थी। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य या संभागीय मेडिकल बोर्ड के माध्यम से प्रमाण-पत्रों की वास्तविकता परखने का निर्णय लिया गया था।

हालांकि अदालत में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से मेडिकल जांच की प्रक्रिया में देरी का मुद्दा उठाया गया। उनके वकीलों ने दलील दी कि मेडिकल बोर्ड की बैठकें नियमित रूप से आयोजित नहीं हो रही हैं। इसके कारण जांच की तारीख, स्थान और संबंधित अधिकारियों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस स्थिति से याचिकाकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

6 जनवरी की पेशी से बढ़ेगी जांच की रफ्तार

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अब 6 जनवरी 2027 को होने वाली मेडिकल जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य मेडिकल बोर्ड संबंधित याचिकाकर्ताओं की दिव्यांगता की स्थिति का परीक्षण करेगा। इस प्रक्रिया से प्रमाण-पत्रों की वास्तविकता को लेकर स्थिति स्पष्ट करने में मदद मिलेगी।

सरकारी नौकरी में दिव्यांग वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण और अन्य सुविधाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना जरूरी है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति फर्जी प्रमाण-पत्र के जरिए इन सुविधाओं का लाभ उठाता है, तो यह वास्तविक दिव्यांग अभ्यर्थियों के अधिकारों के साथ अन्याय है। अब सभी की नजर 6 जनवरी की मेडिकल जांच और उसके बाद सामने आने वाली रिपोर्ट पर टिकी है।

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म