Bemetara Monkey Mass Shooting : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के देवगांव में दुखद घटना सामने आई है। फसलों की सुरक्षा में तैनात रखवारों ने बंदरों पर फायरिंग की। अंधाधुंध गोलियां चलने से 22 से ज्यादा बंदरों की मौत हो गई। घटना का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल खबर के बाद हुआ। पुलिस और वन विभाग की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ देवगांव में फसल बचाने के नाम पर बड़ा कांड हुआ। खेत की रखवाली करने वाले पहरेदारों ने बंदरों पर गोलियां चला दीं। फायरिंग इतनी भीषण थी कि कई बंदरों ने मौके पर दम तोड़ दिया।
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव में फसलों को बचाने के लिए रखवार तैनात थे। बंदरों का झुंड खेत में घुसा तो रखवारों ने फायरिंग कर दी। अंधाधुंध गोलियों से 22 से ज्यादा बंदर मारे गए। इस सामूहिक शिकार से पूरे बेमेतरा इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को इस वारदात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही बेमेतरा के एएसपी हरीश यादव एक्शन में आए। उन्होंने तुरंत पुलिस टीमों को मौके पर रवाना किया। अब मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
इलाके की रेंजर ने मीडिया से बातचीत में घटना की पुष्टि की है। वन विभाग मृत बंदरों का पोस्टमार्टम करवा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों की जानकारी भी सामने आएगी।
बेमेतरा में हुए इस बेदर्दी से भरे कांड के बाद गुस्सा है। स्थानीय ग्रामीणों और जीव प्रेमियों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है। वन विभाग और पुलिस टीमें लगातार गांव में दबिश दे रही हैं।