छत्तीसगढ़ विधानसभा (सोर्स- सोशल मीडिया)
छत्तीसगढ़

CG विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गूंजेंगे किसानों से लेकर भ्रष्टाचार तक के मुद्दे, विधायकों ने लगाए 589 सवाल

Chhattisgarh Legislative Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने वाला हैं। चार दिन के इस सत्र के लिए विधायकों ने अभी से सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र।

  • किसानों से लेकर भ्रष्टाचार तक के मुद्दे को लेकर होगी तीखी बहस।

  • विधायकों ने अभी से सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी।

  • धान खरीदी की अव्यवस्था को लेकर भी सदन में तीखी बहस की संभावना।

Chhattisgarh Legislative Assembly Winter Session Update: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा में रहने वाला है। 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। चार दिन के इस सत्र के लिए विधायकों ने अभी से सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद सवाल लगाने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

19 नवंबर तक कुल 589 सवाल लगाए जा चुके

19 नवंबर तक मिले आंकड़ों के मुताबिक विधानसभा के आगामी सत्र के लिए कुल 589 सवाल लगाए जा चुके हैं। इनमें 315 तारांकित और 274 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इन सवालों के जरिए विधायक अलग-अलग विभागों के कामकाज, सरकारी योजनाओं और जनता से जुड़े मामलों पर सरकार से जवाब मांगेंगे।

इस बार विपक्ष के निशाने पर धान खरीदी का मुद्दा प्रमुखता से रह सकता है। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है, लेकिन बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। खरीदी केंद्रों में व्यवस्था, धान की गुणवत्ता, टोकन और किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर विपक्ष सरकार से सवाल कर सकता है। इसके अलावा किसानों को उनकी उपज का भुगतान और खरीदी प्रक्रिया भी चर्चा में रह सकती है।

कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे भी सदन में उठने की संभावना

कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे भी सदन में उठने की संभावना है। विपक्ष विभिन्न विभागों में गड़बड़ियों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सरकार से जवाब मांग सकता है।

वहीं इस सत्र के दौरान भाजपा सरकार अपने तीन साल का कार्यकाल भी पूरा करेगी। ऐसे में चुनाव के दौरान किए गए वादों और मोदी की गारंटी पर भी विपक्ष सवाल उठा सकता है। वोट चोरी और एसआईआर का मुद्दा भी राजनीतिक बहस का हिस्सा बन सकता है।

दूसरी तरफ सत्तापक्ष भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी में जुटेगा। इसके लिए भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाए जाने की तैयारी है। कुल मिलाकर चार दिन का यह सत्र छोटा जरूर है, लेकिन किसानों की परेशानी से लेकर सरकारी कामकाज और राजनीतिक वादों तक कई मुद्दों पर सरकार को सदन में जवाब देना पड़ सकता है।

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह