14 दिसंबर से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का 17वां सत्र, चार दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Chhattisgarh Legislative Assembly : छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के 17वें सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। जारी आदेश के अनुसार, विधानसभा का आगामी सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा।
Chhattisgarh Legislative Assembly
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 2026सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • विधानसभा का 17वां सत्र 14 दिसंबर से।

  • कुल चार बैठकें की जाएगी आयोजित।

  • वित्तीय और शासकीय कार्यों पर होगी चर्चा।

  • सरकार से जवाब मांगने का मिलेगा अवसर।

  • राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण रहने की संभावना।

Chhattisgarh Legislative Assembly Session 2026 : छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के 17वें सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विधानसभा का आगामी सत्र 14 दिसंबर 2026, सोमवार से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026, गुरुवार तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी।

वित्तीय और शासकीय कार्यों पर होगी चर्चा

विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, चार दिवसीय इस सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। इस दौरान सरकार के वित्तीय कामकाज और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय सदन के सामने रखे जाएंगे।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच होगी चर्चा

विधानसभा सत्र के दौरान सत्ता पक्ष जहां सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विभागीय कामकाज से जुड़े विषयों को सदन में रखेगा, वहीं विपक्ष को भी सरकार से सवाल पूछने और विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगने का अवसर मिलेगा।

प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दे, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और विभागीय कामकाज भी सदन में चर्चा का विषय बन सकते हैं। ऐसे में चार दिनों का यह सत्र राजनीतिक लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहने की संभावना है।

Chhattisgarh Legislative Assembly
जगदलपुर में सड़कों पर ड्राइवरों का शक्ति प्रदर्शन, स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन से बढ़ी मुश्किलें

कार्यसूची पर टिकी रहेंगी नजरें

फिलहाल सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों, प्रस्तावों और अन्य विषयों का विस्तृत एजेंडा सामने नहीं आया है। अब सबकी नजरें विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी होने वाली आगामी कार्यसूची पर रहेंगी। इससे स्पष्ट होगा कि 14 से 17 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में किन मुद्दों पर चर्चा और फैसले होंगे।

Chhattisgarh Legislative Assembly
बिलासपुर अवॉर्ड में नंबर-2, लेकिन अरपा नदी में गंदगी बरकरार, स्वच्छता के दावों पर उठे सवाल