यूपीएसएसएससी पीईटी नोटिफिकेशन जारी 
करियर

UPSSSC PET 2025: यूपी पीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से करें आवेदन

UPSSSC PET 2025: यूपीएसएससी पीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट 14 मई से आवेदन कर सकेेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

यतीश श्रीवास्तव

UPSSSC PET 2025 Notification: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) की ओर से प्रीलिमनरी एंट्रेस टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट 14 मई से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के लिए राहत की बात ये है कि इस बार पीईटी (PET) में जो स्कोर कैंडिडेट हासिल करेंगे वह तीन वर्षों तक मान्य रहेगा। वर्ष 2025 और इसके बाद की होने वाली परीक्षाओं के लिए यह बदलाव लागू होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून 2025 तय की गई है। इसके बाद आवेदन नहीं किया जा सकेगा।

नोटिफिकेशन में आवेदन 14 मई 2025 से शुरू होने की जानकारी दी गई है तो वहीं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 17 जून 2025 है। रजिस्ट्रेशन फीस और एप्लीकेशन में सुधार करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह "ग" पदों पर भर्ती में एप्लीकेशन के लिए प्रलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) में शामिल होना अनिवार्य कर दिया है।

इन खास पदों के लिए PET जरूरी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से होने वाली पीईटी कुछ खास पदों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। इसके अंतर्गत राजस्व लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक, आईटीआई अनुदेशक, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, गन्ना विभाग में सर्वेयर, यूपी एएनएम एवं मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग के साथ ही सम्मिलित तकनीकी सेवाओं के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए PET देना अनिवार्य होगा। ग्रुप सी पदों पर आवेदन के लिए ये परीक्षा पास करना आनिवार्य होगा।

एप्लीकेशन फीस अवश्य भरें तभी आवेदन स्वीकार्य

कैंडिडेट UPSSSC PET के लिए  ऑनलाइन आवेदन भरने के दौरान फीस भी अवश्य भरे तभी यह स्वीकार्य होगा। जनकर और ओबीसी कैटेगरी के लिए कैंडिडेट का शुल्क 185 रुपये जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए यह 95 रुपये रखा गया है। इसके साथ ही पीएच वर्ग के अंतर्गत आने वाले कैंडिडेट 25 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। करिअर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

यूपीएसएससी पीईटी 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास अनिवार्य रखी गई है। कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट निर्धारित मानक के अनुसार ही दी जाएगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें