UPSSSC के तहत मैकेनिकल JE के 1,156 और इलेक्ट्रिकल JE के 380 पदों पर भर्ती सोर्स-सोशल मीडिया
करियर

UPSSSC JE 2026: यूपी में अवर अभियंता के 1,536 पदों पर भर्ती, PET-2025 वाले करें आवेदन

UPSSSC JE Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने JE भर्ती 2026 के तहत मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल अवर अभियंता के 1,536 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। PET-2025 वाले उम्मीदवार तय तारीखों में आवेदन कर सकेंगे।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights

  • UPSSSC के तहत मैकेनिकल JE के 1,156 और इलेक्ट्रिकल JE के 380 पदों पर भर्ती।

  • आवेदन के लिए PET-2025 में शामिल होना और स्कोर कार्ड होना जरूरी।

  • लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, अवधि दो घंटे और निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

UPSSSC JE Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अवर अभियंता (JE) के पदों पर भर्ती का अवसर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर के कुल 1,536 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है।

इन पदों पर आवेदन के लिए UP PET-2025 में शामिल होना अनिवार्य है। मैकेनिकल पदों के लिए आवेदन 3 नवंबर से, जबकि इलेक्ट्रिकल पदों के लिए 6 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

UPSSSC की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,536 पद भरे जाएंगे। इनमें सम्मिलित अवर अभियंता (यांत्रिक) के 1,156 पद और सम्मिलित अवर अभियंता (विद्युत) के 380 पद शामिल हैं। दोनों भर्तियों के लिए अलग-अलग आवेदन कार्यक्रम जारी किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद का विज्ञापन पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए।

जानें कब तक है आवेदन की तारीख

आयोग ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर पदों के लिए अलग-अलग आवेदन तिथियां तय की हैं।

  • मैकेनिकल JE: आवेदन 3 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक।

  • मैकेनिकल आवेदन में संशोधन: 2 दिसंबर 2026 तक।

  • इलेक्ट्रिकल JE: आवेदन 6 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक।

  • इलेक्ट्रिकल आवेदन में संशोधन: 4 दिसंबर 2026 तक।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना प्रक्रिया पूरी कर लें। तिथियों की पुष्टि संबंधित आधिकारिक विज्ञापन से जरूर करें।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन भर्तियों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2025 में हिस्सा लिया है और आयोग की ओर से उन्हें स्कोर कार्ड जारी किया गया है।

मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और मेरिट के आधार पर की जाएगी। मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पदों के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी डिप्लोमा या अन्य शर्तों की जानकारी संबंधित विज्ञापन में देखना जरूरी है।

PET स्कोर के आधार पर होगी शॉर्टलिस्टिंग

आयोग के मुताबिक, PET-2025 में वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य अथवा उससे कम होने पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

PET-2025 के परिणाम में अंडर इन्वेस्टिगेशन (UI) और प्रोविजनल श्रेणी में रखे गए उम्मीदवारों को अंतिम निर्णय होने तक सशर्त अवसर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग और चयन की प्रक्रिया आयोग की जांच के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

आयोग के अनुसार, सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान 25 रुपये जमा करने होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों से नियमानुसार अलग से परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे पहले भरी गई कुछ जानकारी दोबारा दर्ज करने की जरूरत कम हो सकती है। आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP के जरिए सत्यापन भी किया जाएगा।

लिखित परीक्षा का पैटर्न

UPSSSC JE भर्ती में लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे विस्तृत परीक्षा योजना, विषयवार पाठ्यक्रम और अंक कटौती के नियमों के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें। चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट होना जरूरी होगा।

UPSSSC JE Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • संबंधित सम्मिलित अवर अभियंता (यांत्रिक) या (विद्युत) भर्ती का विज्ञापन खोलें।

  • पात्रता, आवेदन तिथि और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े निर्देश पढ़ें।

  • PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

  • मोबाइल पर प्राप्त OTP से सत्यापन करें।

  • आवेदन फॉर्म की जानकारी जांचकर ऑनलाइन शुल्क जमा करें।

  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई