अनन्या शर्मा बनीं IFS, अनुज अग्निहोत्री को IAS सोशल मीडिया
करियर

UPSC में 13वीं रैंक, फिर भी IAS नहीं चुनी अनन्या शर्मा; IFS बनीं, टॉपर अनुज अग्निहोत्री को मिली IAS

UPSC Service Allocation 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की सेवा आवंटन सूची जारी हो गई है। AIR-13 हासिल करने वाली अनन्या शर्मा ने IAS के बजाय IFS चुनी, जबकि टॉपर अनुज अग्निहोत्री को IAS मिला।

करुणा नंद शाहवाल
  • Highlights:

  • UPSC 2025 की सेवा आवंटन सूची में AIR-13 अनन्या शर्मा ने IFS चुनी।

  • परीक्षा के टॉपर अनुज अग्निहोत्री को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) मिली।

  • चयनित उम्मीदवारों की शुरुआती ट्रेनिंग मसूरी स्थित LBSNAA में होगी।

Ananya Sharma UPSC Rank 13: UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद ज्यादातर उम्मीदवारों का सपना IAS बनने का होता है। अच्छी रैंक आने पर भी कई अभ्यर्थी भारतीय प्रशासनिक सेवा को ही अपनी पहली पसंद रखते हैं। लेकिन इस बार टॉप-56 में शामिल एक उम्मीदवार ने सबसे अलग रास्ता चुना।

AIR-13 हासिल करने वाली अनन्या शर्मा ने IAS के बजाय भारतीय विदेश सेवा (IFS) को चुना है। केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा-2025 में सफल उम्मीदवारों को उनकी रैंक और पसंद के आधार पर सेवाएं आवंटित कर दी हैं। इसके बाद अब यह भी साफ हो गया है कि किस उम्मीदवार को IAS, IPS या IFS में जगह मिली है।

अनन्या शर्मा ने IAS छोड़ क्यों चुनी IFS?

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी सेवा आवंटन सूची में अनन्या शर्मा का फैसला सबसे ज्यादा चर्चा में है। बता दें कि उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 में ऑल इंडिया रैंक 13 हासिल की थी। इस रैंक के आधार पर उनके पास IAS चुनने का अवसर था, लेकिन उन्होंने भारतीय विदेश सेवा को प्राथमिकता दी।

जबकि टॉप-56 में शामिल बाकी अभ्यर्थियों ने IAS को अपनी पहली पसंद बनाया है। ऐसे में अनन्या का IFS चुनना खास माना जा रहा है। इस सेवा में अधिकारियों को विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने और दूसरे देशों के साथ कूटनीतिक संबंधों पर काम करने का मौका मिलता है।

टॉपर अनुज अग्निहोत्री को मिली IAS

वहीं, सिविल सेवा परीक्षा-2025 में पहला स्थान हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) आवंटित की गई है। शीर्ष रैंक वाले ज्यादातर उम्मीदवारों को भी उनकी पसंद और उपलब्धता के आधार पर IAS मिला है।

आमतौर पर अच्छी रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार IAS को प्राथमिकता देते हैं। इसकी वजह यह है कि इस सेवा में जिला प्रशासन से लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के कई अहम विभागों में काम करने का अवसर मिलता है।

IAS, IPS और IFS में क्या है अंतर?

सिविल सेवा परीक्षा के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को उनकी रैंक, वरीयता और उपलब्ध पदों के आधार पर अलग-अलग सेवाएं मिलती हैं।

IAS: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जिला प्रशासन, सरकारी योजनाओं और नीतियों को लागू करने जैसे काम संभालते हैं।

IPS: भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी निभाते हैं।

IFS: भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और कूटनीतिक संबंधों से जुड़े काम करते हैं।

DoPT ने जारी की सेवा आवंटन सूची

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 28 नवंबर 2026 को सिविल सेवा परीक्षा-2025 के सफल उम्मीदवारों की सेवा आवंटन सूची जारी की। UPSC की सिफारिश के आधार पर उम्मीदवारों को IAS, IFS, IPS और केंद्रीय सिविल सेवाओं के ग्रुप A और ग्रुप B के पद आवंटित किए गए हैं।

यह सूची उन उम्मीदवारों के लिए अहम है, जिन्होंने परीक्षा पास करने के बाद अपनी पसंद की सेवा मिलने का इंतजार किया था। आगे शेष उम्मीदवारों के सेवा आवंटन से जुड़ी सूचियां भी जारी की जा सकती हैं।

अब कहां होगी चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग?

बता दे कि सेवा आवंटन के बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। शुरुआती ट्रेनिंग उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में होगी। इसके बाद अधिकारियों को उनकी सेवा के अनुसार संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों में भेजा जाएगा।

IAS अधिकारियों को प्रशासनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में होगी। वहीं, IFS अधिकारियों को विदेश सेवा से जुड़े प्रशिक्षण और कूटनीतिक कार्यों की जानकारी दी जाएगी। सेवा आवंटन के साथ ही इन उम्मीदवारों के अधिकारी बनने की दिशा में अगला चरण शुरू हो गया है।

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: कैंडी अस्पताल से रवाना हुए राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के नेता

एक ही पार्टी के छह सांसदों को दो-दो व्हिप! UBT ने बागीयों काे भी सौंपा नोटिस, परिसीमन बिल पर फंसा कानूनी पेच

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा