यूपीएससी भर्ती 2026 सोर्स -AI
करियर

UPSC Recruitment 2026: साइंटिस्ट समेत 122 पदों पर आवेदन का शानदार मौका, 22 सितंबर है आखिरी तारीख

UPSC Vacancy Details: UPSC ने साइंटिस्ट और भू-वैज्ञानिक समेत 122 पदों पर भर्ती निकाली है। 22 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी।

करुणा नंद शाहवाल

UPSC Notification 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। यूपीएससी ने विभिन्न मंत्रालयों के तहत अलग-अलग 122 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर काम करना चाहते हैं, वे 22 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे से पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

किन मंत्रालयों में निकली हैं कितनी रिक्तियां

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मुख्य रूप से दो बड़े विभागों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें खान मंत्रालय के तहत 'भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण' में 111 पद शामिल हैं। वहीं, जल शक्ति मंत्रालय के 'केंद्रीय भूजल बोर्ड' (जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग) में 16 पदों पर बहाली की जाएगी।

पदों का पूरा विवरण

खान मंत्रालय के 111 पदों में भू-वैज्ञानिक (ग्रुप-ए) के 29, रसायनज्ञ (ग्रुप-ए) के 7, सहायक भू-वैज्ञानिक (ग्रुप-बी) के 34, सहायक भू-भौतिकीविद् (ग्रुप-बी) के 35 और सहायक रसायनज्ञ (ग्रुप-बी) के 6 पद शामिल हैं।

दूसरी ओर, केंद्रीय भूजल बोर्ड के 16 पदों में साइंटिस्ट 'बी' (हाइड्रोजियोलॉजी) के 5, साइंटिस्ट 'बी' (केमिकल) का 1, साइंटिस्ट 'बी' (जियोफिजिक्स) का 1, असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट का 7, असिस्टेंट केमिस्ट का 1 और असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट का 1 पद रखा गया है।

योग्यता और आयु सीमा की जानकारी

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर या एमएससी की डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

जाने परीक्षा की तारीखें

अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा होगी जो ऑब्जेक्टिव टाइप होगी।

इसके बाद मुख्य (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा और आखिर में इंटरव्यू होगा। प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुषों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये तय किया गया है।

वहीं महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी पूरी जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक