उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

UP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी के 13 जिलों में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाए

UP Anganwadi Vacancy : उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 12वीं पास स्थानीय महिला ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

हितेश तिवारी

Anganwadi Worker Recruitment : उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के बागपत, मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बिजनौर, वाराणसी, मुरादाबाद समेत 13 जिलों में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। पुरुष अभ्यर्थी इसके लिए पात्र नहीं हैं। विभिन्न जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच निर्धारित की गई है।

यूपी में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती

भर्ती के तहत सबसे अधिक आगरा में 386, फर्रुखाबाद में 292, बागपत में 261, बिजनौर में 260, कानपुर नगर में 259, प्रतापगढ़ में 250, अलीगढ़ में 237, मुरादाबाद में 207, वाराणसी में 187 और मेरठ में 180 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन के लिए महिला उम्मीदवार का संबंधित जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।

अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

12वीं पास स्थानीय महिला उम्मीदवार करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर नया पंजीकरण करना होगा। इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा।

फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सही-सही दर्ज करने के बाद पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

यदि आवेदन शुल्क निर्धारित है तो उसका ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। उत्तर प्रदेश में यह भर्ती 12वीं पास स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार का बेहतरीन अवसर है।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार