नौकरी के लिए रिज्यूम देते हुए युवक (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन जल्द होंगे शुरू, अभी चेक करें जरूरी डॉक्यूमेंट्स

RPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। RPSC ने प्रोटेक्शन ऑफिसर के 12 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू होगी।

प्रीति शर्मा

RPSC Protection Officer Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रोटेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। जिसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आवेदन की प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 22 जनवरी 2026 तक चलेगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट या सोशल वर्क में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा देवनागरी लिपि में हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होना आवश्यक है।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

मिलेगा आकर्षक वेतन

प्रोटेक्शन ऑफिसर का पद पे मैट्रिक्स लेवल L-11 (ग्रेड पे 4200) के तहत आता है जो एक आकर्षक वेतन के साथ-साथ अधिकार और प्रतिष्ठा भी प्रदान करता है। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे जिसमें पहला जनरल स्टडीज (अनिवार्य) और दूसरा उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय (लॉ या सोशल वर्क)। दोनों पेपर 300-300 अंकों के होंगे और प्रत्येक के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

कितना है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए शुल्क 600 रुपए है। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन वर्क के लिए यह शुल्क 400 रुपए है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत वेतन दिया जाएगा। जिसमें शुरुआती वेतन 56100 रुपए प्रति माह तक होगा। इसके अलावा अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। जहां रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों फॉर्म भरना होगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा