ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई का सुनहरा मौका! रोड्स स्कॉलरशिप 2027 के आवेदन शुरू, मिलेगा पूरा खर्च और लाखों का वजीफा

Rhodes Scholarship 2027 : रोड्स स्कॉलरशिप 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित छात्रों को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए पूरी वित्तीय सहायता और 20,400 पाउंड सालाना वजीफा मिलेगा।

हितेश तिवारी

Oxford University Scholarship : उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित Rhodes Scholarship 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह दुनिया की सबसे सम्मानित और प्रतिस्पर्धी स्कॉलरशिप योजनाओं में से एक मानी जाती है।

इसके तहत चयनित छात्रों को University of Oxford में मास्टर, एमफिल और पीएचडी जैसे कार्यक्रमों में पढ़ाई का अवसर मिलता है। यह स्कॉलरशिप केवल शैक्षणिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को वैश्विक स्तर पर नेतृत्व, नेटवर्किंग और करियर विकास के अवसर भी प्रदान करती है।

रोड्स स्कॉलरशिप 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

रोड्स स्कॉलरशिप के लिए सभी पृष्ठभूमियों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कुछ विशेष परिस्थितियों में 27 वर्ष से कम आयु वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हो सकते हैं।

इसके अलावा अभ्यर्थियों ने 1 अक्टूबर 2025 के बाद अपनी स्नातक डिग्री की आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पूरी की हो। आवेदन करने वाले छात्रों का शैक्षणिक रिकॉर्ड उत्कृष्ट होना जरूरी है। स्कॉलरशिप के तहत चयनित विद्यार्थियों को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पूरी ट्यूशन फीस का भुगतान किया जाएगा और अन्य शैक्षणिक खर्च भी कवर किए जाएंगे।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में फ्री पढ़ाई और सालाना 20,400 पाउंड

इस स्कॉलरशिप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि चयनित छात्रों को सालाना 20,400 पाउंड (लगभग 23 लाख रुपये से अधिक) का वजीफा भी दिया जाएगा। यह राशि छात्रों के रहने, खाने और दैनिक जरूरतों के खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी।

इसके अलावा उन्हें दुनिया भर के प्रतिभाशाली छात्रों और भविष्य के नेताओं के साथ सीखने और काम करने का अवसर मिलेगा। भारत से आवेदन करने वाले उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र रोड्स स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान