NCC कैडेट्स के लिए सुनहरा मौका! बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

PM Internship Scheme : NCC महाराष्ट्र ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के तहत युवाओं के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत NCC कैडेट्स और पूर्व कैडेट्स को बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप और स्टाइपेंड।
NCC Maharashtra has launched a new internship initiative under the PM Internship Scheme to connect youth with corporate career opportunities.
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

NCC Cadets Internship : महाराष्ट्र के युवाओं और NCC कैडेट्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नेशनल कैडेट कोर यानी NCC डायरेक्टरेट महाराष्ट्र ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) के तहत एक खास कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित करना है।

"यूनिफॉर्म से प्रोफेशन तक" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम के जरिए NCC कैडेट्स और पूर्व कैडेट्स को कॉर्पोरेट दुनिया में कदम रखने का मौका मिलेगा। NCC महाराष्ट्र का नेटवर्क राज्य के सभी 36 जिलों में फैला हुआ है और इससे करीब 1.5 लाख कैडेट्स जुड़े हुए हैं।

NCC कैडेट्स के लिए इंटर्नशिप, स्टाइपेंड का मौका

इस कार्यक्रम के पहले चरण में Lemon Tree Hotels के साथ साझेदारी की गई है। इसके तहत पुणे और मुंबई में विशेष प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। पहला कैंप 15 जून 2026 को पुणे में आयोजित होगा, जहां 50 युवाओं का चयन किया जाएगा।

वहीं दूसरा कैंप 16 जून 2026 को मुंबई में लगेगा, जिसमें 100 उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। इस प्रकार कुल 150 युवाओं को कॉर्पोरेट इंटर्नशिप का लाभ मिलेगा। इसमें NCC के सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग के कैडेट्स और पूर्व कैडेट्स भाग ले सकेंगे।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के तहत नया कार्यक्रम शुरू

चयनित उम्मीदवारों को ह्यूमन रिसोर्स, सेल्स एवं मार्केटिंग, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, फाइनेंस एंड अकाउंट्स, फूड एंड बेवरेज सर्विसेज तथा परचेज एंड स्टोर्स जैसे विभागों में काम सीखने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के तहत युवाओं को मासिक स्टाइपेंड, जॉइनिंग इंसेंटिव, अनुभवी अधिकारियों का मार्गदर्शन और करियर विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

NCC महाराष्ट्र के अधिकारियों के अनुसार महिला कैडेट्स की भागीदारी बढ़ाने के लिए सुरक्षित आवास और अतिरिक्त आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के इस अवसर का लाभ उठा सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com