SECR Vacancy 2026 : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों को न तो लिखित परीक्षा देनी होगी और न ही इंटरव्यू।
चयन सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप के लिए निकाली गई है।
इस भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, सीओपीए, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एवं एसी मैकेनिक, स्टेनोग्राफर हिंदी और अंग्रेजी समेत कई ट्रेड शामिल हैं। रायपुर डिवीजन के लिए 1363 पद और वैगन रिपेयर शॉप रायपुर के लिए 281 पद तय किए गए हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें : Oil India Recruitment 2026: नर्स और डायलिसिस टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 40 साल तक उम्र वालों को मौका
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 5 मई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी, जिसमें SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट शामिल है।
चयन 10वीं और ITI में मिले अंकों के औसत के आधार पर बनेगी मेरिट लिस्ट से होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार Apprenticeship India Portal या SECR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म जमा कर सकते हैं।