भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

PMBI में 178 पदों पर भर्ती, 10वीं नहीं बल्कि फार्मेसी से मैनेजमेंट तक मौका, ₹1.58 लाख सैलरी

PMBI Recruitment : PMBI ने 178 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 24 सितंबर 2026 तक ऑफलाइन होंगे। फार्मासिस्ट से लेकर महाप्रबंधक तक पद शामिल हैं।

हितेश तिवारी

PMBI Vacancy : भारतीय औषधि एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (PMBI) ने वर्ष 2026 के लिए 178 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी और इसके लिए विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत 3 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी हुई है। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक तय पते पर पहुंच जाना चाहिए।

भर्ती में महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, प्रबंधक, उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, वरिष्ठ कार्यकारी, वरिष्ठ विपणन अधिकारी, वरिष्ठ फार्मासिस्ट, कार्यकारी, विपणन अधिकारी और फार्मासिस्ट सहित कुल 11 तरह के पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए मासिक समेकित वेतन ₹32,500 से लेकर ₹1,58,000 तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पद के अनुसार वाहन और टेलीफोन भत्ता भी दिया जाएगा।

PMBI ने 178 पदों पर भर्ती निकाली

पदों की संख्या की बात करें तो महाप्रबंधक के 3, उप महाप्रबंधक के 6, प्रबंधक के 6, उप प्रबंधक के 4, सहायक प्रबंधक के 31 और वरिष्ठ कार्यकारी के 61 पद हैं। इसके अलावा वरिष्ठ विपणन अधिकारी के 15, वरिष्ठ फार्मासिस्ट के 6, कार्यकारी के 10, विपणन अधिकारी के 30 और फार्मासिस्ट के 6 पद शामिल हैं। योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

वरिष्ठ स्तर के पदों के लिए स्नातक, B.Pharm, M.Pharm और विभाग से संबंधित अन्य विशेष शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। वहीं उम्र सीमा भी पद के अनुसार अलग है और अधिकतम आयु 30 से 55 वर्ष तक निर्धारित की गई है। योग्य मामलों में PMBI की ओर से उम्र, अनुभव और अन्य पात्रता मानदंडों में छूट दी जा सकती है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित पद की योग्यता और अनुभव की शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देखनी चाहिए।

PMBI भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग कर उम्मीदवारों की आयु, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव जैसी पात्रता की जांच की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में अंग्रेजी लेखन एवं संचार क्षमता, संबंधित पद के विषय का ज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

सामान्य ज्ञान में औषधि क्षेत्र और समसामयिक घटनाओं से संबंधित जानकारी भी शामिल होगी। लिखित परीक्षा के बाद व्यक्तिगत बातचीत या इंटरव्यू के जरिए अंतिम मूल्यांकन किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाना होगा, जो “Pharmaceuticals & Medical Devices Bureau of India (PMBI)” के पक्ष में होना चाहिए।

आवेदन पत्र डाक या कूरियर के माध्यम से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, PMBI, बी-500, टावर बी, 5वीं मंजिल, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली-110029 पर भेजना होगा। आवेदन 24 सितंबर शाम 5 बजे तक पहुंचना जरूरी है।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें