मुंबई में 5,000 नए रोजगार के अवसर (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

Plantd इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में करेगी विस्तार, 5,000 लोगों को मिल सकते हैं नौकरी के अवसर

Plantd Recruitment : AI के बढ़ते प्रभाव के बीच नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। Plantd कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में कदम रखने जा रही है, करीब 5,000 नए रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है।

हितेश तिवारी

Technician Vacancy : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के कारण जहां कई लोग नौकरियों को लेकर चिंता जता रहे हैं, वहीं नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सकारात्मक खबर सामने आई है। इंजीनियर्ड वुड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Plantd अब इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपने कारोबार का विस्तार करने जा रही है।

कंपनी के इस फैसले से करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मुंबई में स्थापित करेगी।

इस यूनिट में मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), ड्रोन और मेडिकल डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स का निर्माण किया जाएगा। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 5,000 नए रोजगार

हालांकि कंपनी ने अभी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की है, लेकिन जल्द ही विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा सकते हैं। भर्ती शुरू होने के बाद उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख जॉब पोर्टल्स के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल कंपनी ने पदों की संख्या, आवेदन तिथि, योग्यता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है।

माना जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा मशीन ऑपरेटर, टेक्नीशियन, सुपरवाइजर और इंजीनियर जैसे पदों पर भी नियुक्तियां होने की संभावना है।

कंपनी भविष्य में भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी

आवेदन के समय उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री (यदि संबंधित पद के लिए आवश्यक हो), पासपोर्ट साइज फोटो, अपडेटेड रिज्यूमे और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि AI के बढ़ते प्रभाव के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में कुशल कर्मचारियों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके या अनुभव रखने वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कंपनी की आधिकारिक घोषणाओं और जॉब पोर्टल्स पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार