सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
करियर

NEET UG 2026: कब हो सकती है नीट यूजी परीक्षा? पात्रता और आयु सीमा को लेकर आया अपडेट

NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एनटीए जल्द ही नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

अर्पित शुक्ला

NEET UG 2026 Notification: नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जल्द ही बड़ी खबर आने वाली है। देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी हो सकता है।

नीट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स उम्मीदवार exams.nta.ac.in/NEET पर देख सकते हैं। पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर अनुमान है कि NTA फरवरी 2026 के मध्य तक नोटिफिकेशन जारी कर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर देगा।

परीक्षा तिथि और समय

नीट यूजी 2026 की परीक्षा 4 मई 2026 (रविवार) को होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही शिफ्ट में, ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के 500 से अधिक शहरों और विदेशों के कुछ केंद्रों पर आयोजित होगी।

पंजीकरण प्रक्रिया

एनटीए के पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया फरवरी 2026 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में शुरू होने की संभावना है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए लगभग एक महीने का समय मिलेगा। मार्च के अंत तक सुधार विंडो खोली जा सकती है, जिससे उम्मीदवार अपने फॉर्म में हुई गलतियां सुधार सकेंगे।

पात्रता मानदंड और आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष।
  • ऊपरी आयु सीमा: फिलहाल कोई प्रतिबंध नहीं।
  • शैक्षणिक योग्यता: 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य।

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

  • कुल प्रश्न: 200, जिसमें से उम्मीदवारों को 180 प्रश्नों हल करने हैं।
  • कुल अंक: 720
  • सही उत्तर: +4 अंक
  • गलत उत्तर: -1 अंक
  • प्रश्न पत्र: 13 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पोस्टकार्ड साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

दस्तावेजों की गुणवत्ता और साइज़ NTA के मानक अनुसार होना जरूरी है, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

तैयारी की टिप्स

नीट यूजी 2026 के लिए अब समय कम है। छात्रों को केवल NCERT की किताबों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करें और मॉक टेस्ट दें। जीव विज्ञान के डायग्राम और रसायन विज्ञान के रिएक्शन चार्ट्स बार-बार रिवाइज करें। इन उपायों से उम्मीदवार नीट 2026 में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना