NEET UG करेक्शन विंडो (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

NEET UG 2026: फीस रिफंड को लेकर NTA का बड़ा अपडेट, गलत बैंक डिटेल भरने वालों को मिलेगा दूसरा मौका

NTA Refund Update : NEET UG 2026 के उम्मीदवारों के लिए NTA ने फीस रिफंड प्रक्रिया को लेकर अहम जानकारी जारी की है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि रिफंड केवल सत्यापित बैंक खाते में ही भेजा जाएगा।

हितेश तिवारी

NTA Correction Window : NEET UG 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने फीस रिफंड को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों को रिफंड मिलना है, उनकी राशि केवल उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी जिसकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज और सफलतापूर्वक सत्यापित होगी।

ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। NTA के अनुसार रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सुरक्षित तरीके से संचालित की जाएगी। यदि किसी छात्र ने गलत बैंक खाता संख्या, IFSC कोड या खाताधारक का नाम दर्ज किया है, तो उसकी रिफंड प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और भुगतान में देरी हो सकती है।

फीस रिफंड को लेकर NTA का बड़ा अपडेट

एजेंसी ने बताया कि उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर बैंक डिटेल की जांच कर सकते हैं। लॉगिन के बाद बैंक वेरिफिकेशन सेक्शन में जाकर खाता संख्या, IFSC कोड और खाताधारक का नाम देखा जा सकता है।

यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो उसे समय रहते सुधारना जरूरी होगा। NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिफंड केवल उम्मीदवार के नाम से जुड़े और सत्यापित बैंक खाते में ही भेजा जाएगा। इसलिए छात्रों को अपनी जानकारी दोबारा जांचने और किसी भी गलती को जल्द से जल्द ठीक करने की सलाह दी गई है।

गलत बैंक डिटेल सुधारने के लिए करेक्शन विंडो

NEET छात्रों की शिकायतों और चिंताओं को देखते हुए NTA ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा समाप्त होने के बाद एक अतिरिक्त करेक्शन विंडो उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस सुविधा के जरिए वे उम्मीदवार अपनी बैंक डिटेल अपडेट कर सकेंगे जिन्होंने गलती से गलत जानकारी दर्ज कर दी थी या जिनकी जानकारी तकनीकी कारणों से सत्यापित नहीं हो सकी।

इसके साथ ही एजेंसी ने साइबर फ्रॉड को लेकर भी चेतावनी जारी की है। NTA ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति या संस्था रिफंड जल्दी दिलाने के नाम पर उम्मीदवारों से OTP, पासवर्ड, UPI PIN या बैंकिंग जानकारी मांगती है तो उस पर भरोसा न करें। आधिकारिक जानकारी केवल NTA के पोर्टल से ही प्राप्त करें। एजेंसी ने दोहराया है कि वह कभी भी उम्मीदवारों से गोपनीय बैंकिंग या भुगतान संबंधी जानकारी साझा करने के लिए नहीं कहती।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत