NEET UG एग्जाम गाइडलाइन (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

NEET UG 2026: एग्जाम से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना गेट पर रुक सकती है एंट्री

NTA Guidelines : NEET UG 2026 परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी की गई हैं। ड्रेस कोड, एंट्री नियम और प्रतिबंधित सामान को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।

हितेश तिवारी

Exam Day Instructions : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। National Testing Agency (NTA) ने परीक्षा के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं, जिन्हें जानना हर उम्मीदवार के लिए जरूरी है।

हर साल कई छात्र छोटी-छोटी गलतियों की वजह से एग्जाम सेंटर के गेट पर ही रोक दिए जाते हैं। ऐसे में परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए पहले से सभी नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

NEET UG परीक्षा के लिए सख्त गाइडलाइंस

परीक्षा केंद्र पर एंट्री से पहले सभी उम्मीदवारों की सख्त जांच की जाएगी। मेटल डिटेक्टर के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या धातु की वस्तु अंदर न ले जाई जाए। ड्रेस कोड के तहत छात्रों को हल्के रंग के और सादे कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

आधी बाजू के कपड़े सबसे सुरक्षित माने जाते हैं, जबकि फुल स्लीव्स, बड़े बटन, ज्यादा पॉकेट या भारी कढ़ाई वाले कपड़ों से बचना चाहिए। साथ ही मोटे सोल वाले जूते या हाई हील्स पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों को साधारण चप्पल या सैंडल पहनने की सलाह दी गई है।

एग्जाम सेंटर के अंदर कुछ वस्तु पूरी तरह प्रतिबंधित

इसके अलावा एग्जाम सेंटर के अंदर किसी भी तरह की ज्वेलरी या धातु की वस्तु पूरी तरह प्रतिबंधित है। छात्र-छात्राओं को चेन, अंगूठी, कंगन, झुमके या अन्य एक्सेसरीज पहनकर नहीं जाना चाहिए। वहीं धार्मिक मान्यताओं के तहत कलावा, कड़ा, कृपाण या हिजाब पहनने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि उनकी जांच पूरी की जा सके।

NEET UG परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और वैध पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है। ध्यान रहे कि मोबाइल, घड़ी, बैग, बेल्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। नियमों का पालन करने से ही परीक्षा का अनुभव आसान और बिना परेशानी के रहेगा।

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश