NEET UG 2026 परीक्षा रद्द (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब दोबारा होगा एग्जाम; परीक्षा में गड़बड़ी के चलते सरकार ने CBI को दिए जांच के आदेश

NEET UG 2026 Cancelled : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीख जल्द घोषित होगी।

हितेश तिवारी

NEET Paper Leak News : देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। National Testing Agency ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है।

एजेंसी ने कहा कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है और परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। यह फैसला कथित पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद लिया गया है।

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, दोबार होंगे एग्जाम

एनटीए ने अपने बयान में कहा कि 8 मई को मामले को केंद्रीय एजेंसियों के पास स्वतंत्र जांच के लिए भेजा गया था। बाद में जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और रिपोर्ट्स के आधार पर यह तय किया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता।

सरकार ने मामले की व्यापक जांच Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंपने का भी फैसला लिया है। एनटीए ने कहा कि वह जांच एजेंसी को सभी रिकॉर्ड और तकनीकी सहयोग देगा।

दोबारा आवेदन या अतिरिक्त परीक्षा शुल्क की जरुरत नहीं

छात्रों को राहत देते हुए एजेंसी ने साफ किया है कि मई 2026 परीक्षा चक्र के सभी रजिस्ट्रेशन डेटा, उम्मीदवारों की जानकारी और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा होने वाली परीक्षा में मान्य रहेंगे। किसी भी छात्र को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले जमा फीस भी वापस की जाएगी।

NTA ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की अपील की है। इस फैसले से लाखों छात्रों को दोबारा तैयारी करनी होगी, लेकिन परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बनाए रखने के लिए इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना