JKSSB ने क्लास IV (MTS) और सफाई कर्मचारी के 2863 पदों पर भर्ती निकाली है सोर्स-AI
करियर

जम्मू-कश्मीर SSB में 2863 पदों पर निकला नोटिफिकेशन! 10वीं पास के लिए मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

JKSSB Sanitation Worker Vacancy: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने क्लास IV (MTS) और सफाई कर्मचारी के 2863 पदों पर भर्ती निकाली है। 14 अक्टूबर 2026 से आवेदन शुरू होंगे। जानें योग्यता व प्रक्रिया।

करुणा नंद शाहवाल

JKSSB Class IV MTS Recruitment 2026 Apply Online: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने विभिन्न विभागों में क्लास IV (MTS) और सफाई कर्मचारी के कुल 2,863 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती अभियान के तहत 1093 पद जम्मू डिविजनल कैडर, 897 पद कश्मीर डिविजनल कैडर, 768 पद डिस्ट्रिक्ट कैडर और 105 पद UT कैडर के लिए आरक्षित किए गए हैं।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 से JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया में क्लास-IV (MTS) पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं और अधिकतम 12वीं पास तय की गई है, जबकि सैनिटेशन वर्कर पदों के लिए न्यूनतम 8वीं पास उम्मीदवार भी पात्र हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

JKSSB की इस भर्ती में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। संबंधित पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास और अधिकतम 12वीं पास होना जरूरी है।

वहीं, सैनिटेशन वर्कर के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास और अधिकतम 12वीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आवेदन की आखिरी तारीख तक होनी चाहिए। दस्तावेज सत्यापन के समय मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

कितनी है उम्र सीमा?

ओपन मेरिट यानी OM कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। SC, ST-1, ST-2, RBA, ALC/IB, EWS और OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम 43 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति है। शारीरिक रूप से विकलांग कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष है।

वहीं, पूर्व सैनिकों के लिए नोटिफिकेशन में अलग आयु संबंधी नियम लागू होंगे। कैजुअल वर्कर्स को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।

जम्मू-कश्मीर का डोमिसाइल जरूरी

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का डोमिसाइल होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थी के पास सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी वैध डोमिसाइल प्रमाणपत्र होना चाहिए। यह प्रमाणपत्र आवेदन की अंतिम तारीख यानी 3 नवंबर 2026 तक जारी हुआ होना जरूरी है।

आवेदन के लिए कितनी फीस देनी होगी?

इस भर्ती में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। वहीं SC, ST-1, ST-2, EWS और PwBD कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। उम्मीदवार नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

JKSSB ने UT, डिविजनल और जिला कैडर के लिए अलग-अलग चयन प्रक्रिया तय की है। UT कैडर में लिखित परीक्षा के लिए 85 अंक निर्धारित हैं, जबकि बाकी 15 अंक निर्धारित अतिरिक्त योग्यताओं के आधार पर दिए जाएंगे।

डिविजनल कैडर में लिखित परीक्षा के 80 अंक और जिला कैडर में 75 अंक होंगे। जिला कैडर के मामले में होम डिस्ट्रिक्ट के लिए अतिरिक्त अंक का प्रावधान भी रखा गया है।

परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग

लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप और मल्टीपल चॉइस प्रश्नों पर आधारित होगी। प्रश्न केवल अंग्रेजी भाषा में पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती से जुड़े अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप