Govt Jobs Oct 2026: यूपी-बिहार शिक्षक से लेकर पुलिस-रेलवे तक 90,000 पद! तुरंत करें ऑनलाइन अप्लाई

October 2026 Government Job Vacancies India: अक्टूबर 2026 में 90 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन जारी हैं। UP-बिहार शिक्षक भर्ती, MP पुलिस और कैनरा बैंक में अप्लाई करने की लास्ट डेट देखें।
UP PRT PGT Teacher Recruitment 2026
सरकारी नौकरियों सोर्स- एआई
Published on: 
Updated on: 

UP PRT PGT Teacher Recruitment 2026 UPESSC: साल 2026 के अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस महीने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में 90,000 से अधिक पदों पर बंपर वैकेंसी निकली हुई हैं। यदि आप 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएट हैं, तो रेलवे, उत्तर प्रदेश और बिहार शिक्षक भर्ती, एमपी पुलिस, एसएससी (SSC CHSL), कैनरा बैंक और राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती जैसे 10 प्रमुख विभागों में तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

यूपी प्राथमिक व पीजीटी शिक्षक भर्ती (12,405 व 2,607 पद) और बिहार BPSC TRE 4.0 (33,320 पद) में आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल व ASI के 8,100 से अधिक पद, एसएससी सीएचएसएल में 2,536 पद और कैनरा बैंक में 3,500 अप्रेंटिस पदों के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। उम्मीदवार बिना देरी किए संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर योग्यता व अंतिम तिथि जांचें और समय रहते अपना आवेदन पूरा करें।

UP प्राइमरी टीचर के 12,405 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 12,405 पदों पर भर्ती का मौका है। शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11,508 पद हैं। इसके अलावा अशासकीय सहायता प्राप्त बाल विद्यालयों में 473 और सहायक अध्यापक संबंधी प्राइमरी अशासकीय सहायता प्राप्त बालिका विद्यालयों में 424 पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन के साथ BTC/D.El.Ed, दो वर्षीय BTC डिप्लोमा या प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित B.El.Ed जैसी योग्यता और TET या CTET पास होना जरूरी बताया गया है। योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक UPESSC की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं

UP PRT Teacher Vacancy 2026
यूपी पीआरटी टीचर वैकेंसी 2026सोर्स-AI

बीपीएससी TRE 4.0 के 33,320 पदों पर भर्ती

बिहार में भी शिक्षक भर्ती का बड़ा मौका है। बीपीएससी TRE 4.0 के तहत 33,320 पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। भर्ती में कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक के शिक्षकों के पद शामिल हैं।

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की योग्यता पद और कक्षा के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए रुपये 100 शुल्क निर्धारित किया गया है। फॉर्म BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के जरिए भरा जा सकता है।

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026
बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026सोर्स-AI

MP पुलिस में कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में 7,500 जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं। इस भर्ती में 10वीं पास वाले उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं।

अगर उम्र की बात करें तो पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 18 से 38 वर्ष बताई गई है। तो वहीं शारीरिक मानकों में पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की 155 सेंटीमीटर बताई गई है। योग्य अभ्यर्थी 6 अक्टूबर 2026 तक MPESB के पोर्टल esb.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

MP Police Constable Recruitment 2026
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026सोर्स-AI

MP में ASI और सूबेदार के कुल 655 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के अलावा ASI और सूबेदार के पदों पर भी भर्ती चल रही है। इस भर्ती में सूबेदार स्टेनो जनरल ब्रांच, सूबेदार स्टेनो स्पेशल ब्रांच, ASI मिनिस्ट्रियल, ASI मिनिस्ट्रियल स्पेशल ब्रांच और ASI मिनिस्ट्रियल क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के पद शामिल हैं। जिसमें कुल 655 पदों पर भर्ती की जानी है। योग्य उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP Police ASI Subedar Recruitment 2026
एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार भर्ती 2026सोर्स-AI

रेलवे पैरामेडिकल के 590 पदों पर भर्ती

मेडिकल और पैरामेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल कैटेगरी में 590 पदों पर भर्ती निकाली है।

इनमें नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, डायलिसिस टेक्नीशियन, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-II, ऑडियोलॉजी एंड स्पीच थेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर/एक्स-रे टेक्नीशियन और ECG टेक्नीशियन समेत कई पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2026 है।

RRB Paramedical Recruitment 2026
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026सोर्स-AI

SSC CHSL के 2,536 पदों पर भर्ती

12वीं पास युवाओं के लिए SSC CHSL भर्ती भी महत्वपूर्ण है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने CHSL के जरिए 2,536 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है।

इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 की रात 11 बजे तक SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर 2026 है।

SSC CHSL Recruitment 2026
एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2026सोर्स-AI

केनरा बैंक में 3,500 पदों पर भर्ती

बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करने वाले फ्रेशर्स के लिए भी मौका है। सार्वजनिक क्षेत्र के Canara Bank ने 3,500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।

इस अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। आयु सीमा 20 से 28 वर्ष रखी गई है। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Canara Bank Recruitment 2026
केनरा बैंक भर्ती 2026सोर्स-AI

UP असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,926 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के को-एजुकेशनल और महिला कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,926 पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, कॉमर्स, बॉटनी, इतिहास समेत कुल 42 विषयों में पद शामिल हैं।

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री और NET, SET या SLET में से किसी एक परीक्षा की पात्रता होना जरूरी बताया गया है। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार UPESSC की वेबसाइट से फॉर्म भर सकते हैं।

UP Assistant Professor Recruitment 2026
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026सोर्स-AI

UP PGT के 2,607 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी PGT के 2,607 पदों पर भर्ती निकली है। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इतिहास, भूगोल और नागरिक शास्त्र समेत 26 विषयों में शिक्षकों के पद भरे जाएंगे।

भर्ती के तहत बाल विद्यालय और बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार इस दौरान UPESSC की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

UP PGT Teacher Recruitment 2026
UP पीजीटी टीचर भर्ती 2026सोर्स-AI
UP PRT PGT Teacher Recruitment 2026
एविएशन में सिर्फ पायलट ही नहीं! इन 6 नौकरियों में भी मिलती है लाखों की सैलरी; देखें कोर्स और टॉप इंस्टीट्यूट

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्ती

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है।

इसमें किसी खास शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं बताई गई है। यहां तक कि जिन लोगों ने स्कूल की पढ़ाई नहीं की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवार के पास सफाई कार्य का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदन sso.rajasthan.gov.in के जरिए किया जा सकता है।

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026सोर्स-AI
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com