भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

ISRO LPSC Recruitment 2026: ISRO में टेक्निकल असिस्टेंट समेत 19 पदों पर भर्ती, डिप्लोमा-ITI वालों के लिए मौका

ISRO Jobs : ISRO के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर ने 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

ISRO LPSC Vacancy : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के तहत आने वाले लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (LPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन ‘बी’, ड्राफ्ट्समैन ‘बी’ और फायरमैन ‘ए’ के कुल 19 पद भरे जाएंगे। ये नियुक्तियां LPSC की वलियामाला और बेंगलुरु यूनिट के लिए की जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सबसे ज्यादा 9 पद टेक्नीशियन ‘बी’ के फिटर ट्रेड के हैं। वहीं टेक्निकल असिस्टेंट के मैकेनिकल ट्रेड में 6 और केमिकल ट्रेड में 1 पद है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) और फायरमैन के एक-एक पद हैं।

ISRO के LPSC में 19 पदों पर भर्ती

योग्यता की बात करें तो टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा और प्रथम श्रेणी जरूरी है। मैकेनिकल पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिकल पद के लिए केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा मांगा गया है। टेक्नीशियन ‘बी’ के इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और फिटर पदों के लिए SSLC/SSC पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT से ITI/NTC/NAC योग्यता जरूरी है।

ड्राफ्ट्समैन ‘बी’ के लिए SSLC/SSC और ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) ट्रेड में ITI/NTC/NAC चाहिए। वहीं फायरमैन ‘ए’ के लिए SSLC/SSC के साथ निर्धारित शारीरिक फिटनेस और PET मानकों को पूरा करना होगा। आयु की गणना 4 सितंबर 2026 के आधार पर होगी। टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन और ड्राफ्ट्समैन पदों के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष, जबकि फायरमैन के लिए अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी गई है।

उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 तक आवेदन करें

वेतन की बात करें तो टेक्निकल असिस्टेंट को पे मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 तक वेतन मिलेगा। टेक्नीशियन ‘बी’ और ड्राफ्ट्समैन ‘बी’ के लिए लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 और फायरमैन ‘ए’ के लिए लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 वेतनमान है। इच्छुक उम्मीदवारों को LPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर LPSC/02/2026 भर्ती से जुड़े ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।

फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवार सभी जानकारी ध्यान से जांच लें, क्योंकि अंतिम तारीख 4 सितंबर 2026 दोपहर 2 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका, ट्रंप ने दिखाया मैप; फांसी पर SC का बड़ा बयान

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, बागी ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे बंगाल में नेता प्रतिपक्ष

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- छात्रों पर पैलेट गन चली, बर्बरता की तारीफ कैसे करें?

JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, CBI जांच जरूरी