मंचर में नकली दूध रैकेट का भंडाफोड़: शैंपू, केमिकल और पाम ऑयल से बनता था दूध, अब तक 24 आरोपी गिरफ्तार

Pune Milk Scam: पुणे के मंचर में शैंपू, केमिकल और पाम ऑयल से नकली दूध बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। FDA व पुलिस ने मास्टरमाइंड सुशांत हिंगे समेत 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Fake milk racket busted in Manchar: Milk was made from shampoo, chemicals and palm oil.
नकली दूध प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स-सोशल मीडिया
Updated on

Manchar Fake Milk Racket: पुणे जिले के मंचर क्षेत्र में दूध में मिलावट के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद जांच में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

एफडीए और पुणे ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई में सामने आया है कि मिलावटखोर पानी, वे-पाउडर, पाम ऑयल, केमिकल और बिना गंध वाले शैंपू का इस्तेमाल कर नकली दूध तैयार करते थे। इस मामले में मंचर पुलिस ने 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 24 हो गई है। मिलावटखोर 100 लीटर पानी में 10 किलो वे-पाउडर, 4 किलो पाम ऑयल, 200 मिलीलीटर अल्फोक्स-200, 200 मिलीलीटर बिना गंध वाला शैंपू और अन्य रासायनिक पदार्थ मिलाते थे।

इस मिश्रण से करीब 114 लीटर रसायनयुक्त नकली दूध तैयार किया जाता था। इसके बाद इस नकली दूध को किसानों से एकत्र किए गए असली दूध में मिलाकर ग्राहकों और दूध प्रसंस्करण इकाइयों तक पहुंचाया जाता था। गिरफ्तार आरोपी मुख्य आरोपियों से केमिकल और पाउडर खरीदकर अपनी डेयरी, गोशाला और चिलिंग प्लांट में नकली दूध तैयार करते थे।

Fake milk racket busted in Manchar: Milk was made from shampoo, chemicals and palm oil.
पुणे जिले में 121 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, सड़क हादसे रोकने के लिए प्रशासन ने शुरू किया विशेष अभियान

सुशांत हिंगे पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड

सुशांत हिंगे इस पूरे रैकेट का कथित मास्टरमाइंड है। संजोग लाल बिहारी यादव पर केमिकल की आपूर्ति करने, जबकि हेमंत टेके पर वे-पाउडर उपलब्ध कराने का आरोप है। सुशांत हिंगे का कथित साझेदार संदीप लोढ़ा भी केमिकल सप्लाई में सक्रिय था।

Navbharat Live
navbharatlive.com