लैपटॉप पर काम करते हुए तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

IOCL में 394 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी

IOCL Vacancy 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 394 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन से पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीख की जानकारी रखें।

प्रीति शर्मा

IOCL Recruitment 2025: भारत की सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी पाने की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। आईओसीएल ने जूनियर असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के कई पदों को भरा जाएगी जिसके लिए उम्मीदवार  कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए 394 जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट IV के रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।  अगर आप योग्य हैं और इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो अंतिम तारीख से पहले ही फॉर्म भर सकते हैं।

किस पद पर कितनी वैकेंसी

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट (प्रोडक्शन)- IV - 232

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट  - IV - 37

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट  - IV - 22

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट  - IV (इलेक्ट्रिकल) - 12

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट  - IV (मैकेनिकल) - 14

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट  - IV (इंस्ट्रूमेंटेशन)- 6

जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट - 20

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट  - IV (फायर एंड सेफ्टी) - 51 पद

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा बीएससी और 12वीं पास सर्टिफिकेट जरूरी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपए का शुल्क देना होगा।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर रिक्रूटमेंट ऑफ नॉन एक्जिक्यूटिव पर्सनल इन रिफाइनरी डिविजन 2025 की लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद क्लिक हेयर अप्लाई ऑनलाइन की लिंक पर जाएं।
  • आवेदन से पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • इसके बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

इंडियन ऑयल की गुवाहटी, बरौनी, वडोदरा, हल्दिया, मथुरा, पानीपत, डिगबोई, बोंगाईगांव और पारादीप में अपनी रिफाइनरी/ पेट्रोकेमिकल यूनिट्स में पदों को भरा जाएगा। यहां पर चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग पद पर 25000 से 105000 रुपए तक का प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा