भारतीय नौसेना (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

Indian Navy SSC Officer Recruitment: भारतीय नौसेना में 275 SSC अधिकारी पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन

Indian Navy Jobs : भारतीय नौसेना ने जून 2027 (AT-27) बैच के लिए 275 शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। योग्य उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

Navy SSC Officer Vacancy : अगर आप भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय नौसेना ने जून 2027 (AT-27) शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 275 पदों पर अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कार्यकारी शाखा, पायलट, ऑब्जर्वर, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, नेवल कंस्ट्रक्टर और अन्य शाखाओं में नियुक्तियां की जाएंगी।

भारतीय नौसेना में 275 SSC अधिकारी पदों पर भर्ती

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, एमएससी, एमए, एमबीए, एमसीए या अधिसूचना में निर्धारित अन्य शैक्षणिक योग्यताएं होना आवश्यक है। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि कुछ शाखाओं में 10वीं और 12वीं में अंग्रेजी सहित न्यूनतम अंक की भी शर्त रखी गई है।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले शैक्षणिक अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ग्रुप टास्क और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे। SSB में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026

भर्ती में सबसे अधिक 90 पद कार्यकारी शाखा GS (X)/हाइड्रोग्राफी के लिए हैं। इसके अलावा नेवल कंस्ट्रक्टर के 32, एजुकेशन ब्रांच के 26, पायलट के 25, इलेक्ट्रिकल ब्रांच के 24, ऑब्जर्वर के 18, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के 15, NAIC के 14, लॉजिस्टिक्स के 10, इंजीनियरिंग GS के 9, सबमरीन टेक्नोलॉजी (इलेक्ट्रिकल) के 8 और सबमरीन टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग) के 5 पद शामिल हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा कर दें।

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग