Highlights:
IBPS में सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2026 है।
पद के अनुसार अनुमानित सालाना CTC 10.57 लाख से 14.09 लाख रुपये तक है।
IBPS Banking Jobs 2026: बैंकिंग सेक्टर में तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) में नौकरी पाने का अवसर है। संस्थान ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर आवेदन 29 अक्टूबर 2026 से स्वीकार किए जा रहे हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव की शर्तें तय की गई हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 10.57 लाख से 14.09 लाख रुपये तक का अनुमानित सालाना सीटीसी मिल सकता है।
IBPS की इस भर्ती में तकनीकी और प्रशासनिक जिम्मेदारियों वाले पद शामिल किए गए हैं। इनमें सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड D), प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड B) और असिस्टेंट (ग्रेड B) के पद हैं। तीनों पदों पर नियुक्ति मुंबई स्थित आईबीपीएस कार्यालय में की जाएगी।
उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपने पद के अनुसार डिग्री, कार्य अनुभव और दूसरी जरूरी योग्यताओं का ध्यान रखना होगा।
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा और इंटरव्यू नवंबर 2026 में मुंबई स्थित आईबीपीएस कार्यालय में आयोजित किए जाने हैं। परीक्षा की सटीक तारीख की जानकारी अलग से दी जाएगी।
आयु सीमा: 25 से 33 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित BE/BTech डिग्री होनी चाहिए।
वर्क एक्सपीरियंस: Linux Server Administration में कम से कम तीन साल का अनुभव जरूरी है। इसके अलावा Layer 3 स्विच से जुड़े नेटवर्क प्रबंधन की बुनियादी समझ भी होनी चाहिए।
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को Linux सर्वर, नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा बैकअप और साइबर सुरक्षा से जुड़े तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी निभानी होगी।
आयु सीमा: 23 से 30 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता: BSc IT, BCA, BSc Computer Science या समकक्ष डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर साइंस या आईटी में BE/BTech डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
वर्क एक्सपीरियंस: UNIX/Linux में कम से कम दो साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।
इस पद पर आवेदन करने वालों उम्मीदवारों को डेटा प्रोसेसिंग, फाइल मैनेजमेंट, बेसिक प्रोग्रामिंग और MS Excel की जानकारी होनी चाहिए।
आयु सीमा: 23 से 30 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित स्नातक डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
वर्क एक्सपीरियंस: डेटा वैलिडेशन, रिकॉर्ड मैनेजमेंट, MIS रिपोर्टिंग और बड़े डेटासेट के साथ काम करने का कम से कम दो साल का अनुभव मांगा गया है।
इस पद के आवेदन करने वाले उमम्मीदवारों के पास MS Excel की अच्छी जानकारी जरूरी है। उम्मीदवारों को पिवट टेबल, डेटा क्लीनिंग और बेसिक ऑटोमेशन जैसे काम करने आने चाहिए।
IBPS ने तीनों पदों के लिए अलग-अलग वेतन संरचना निर्धारित की है। बेसिक सैलरी के साथ शुरुआती कुल मासिक वेतन और अनुमानित सालाना सीटीसी का विवरण इस प्रकार है:
भर्ती में चयन के लिए कई चरण निर्धारित किए गए हैं। सबसे पहले आवेदनों की जांच और उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा होगा।
सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर की परीक्षा की योजना :
नोट: परीक्षा में गलत उत्तर देने पर संबंधित प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-चौथाई हिस्सा काटा जाएगा। जिन सवालों को उम्मीदवार खाली छोड़ेंगे, उन पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
IBPS की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद कम से कम दो साल तक संस्थान में सेवा देनी होगी। इसके लिए एक लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड निर्धारित किया गया है। यदि कोई उम्मीदवार तय अवधि पूरी किए बिना नौकरी छोड़ता है, तो उसे बॉन्ड के तहत एक लाख रुपये देने पड़ सकते हैं।
नियुक्ति के बाद एक साल की प्रोबेशन अवधि भी होगी। सभी चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई स्थित आईबीपीएस कार्यालय में की जाएगी। संस्थान की ओर से रहने के लिए आवास की सुविधा नहीं दी जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीके अपनाएं:
IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in खोलें।
संबंधित भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
नए उम्मीदवार के रूप में New Registration का विकल्प चुनें।
जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड सुरक्षित रखें।
लॉग इन करके शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव का विवरण दर्ज करें।
आवेदन में मांगी गई अन्य जानकारियां भरें और उन्हें ध्यान से जांचें।
निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रखें।
आवेदन की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि फॉर्म भरते समय अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेज तैयार रखें।