AEES Vacancy 2026: प्रिंसिपल से PRT तक के पदों पर नौकरी का मौका, AEES में 254 वैकेंसी; जानें योग्यता और सैलरी

AEES Recruitment 2026: एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी के तहत प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और शिक्षकों समेत 254 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन 2 नवंबर से 22 नवंबर तक कर सकेंगे।
AEES Teacher Recruitment 2026
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी में कुल 254 पदों पर भर्तीसोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी में कुल 254 पदों पर भर्ती।

  • आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी और 22 नवंबर 2026 तक चलेगी।

  • प्रिंसिपल के लिए पे लेवल-12 और PGT के लिए लेवल-8 के तहत वेतन मिलेगा।

Atomic Energy Education Society Jobs 2026: शिक्षक और स्कूल प्रशासन के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी (AEES) ने भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी कर दिया है। इसके तहत प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और शिक्षकों समेत कुल 254 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), प्राइमरी टीचर (PRT), संगीत शिक्षक, बालवाटिका शिक्षक और लाइब्रेरियन के पद भी शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे।

AEES भर्ती 2026 में किन पदों पर होगी नियुक्ति?

एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी की इस भर्ती के जरिए परमाणु ऊर्जा विभाग के स्कूलों में अलग-अलग पद भरे जाएंगे। इनमें स्कूल प्रशासन से जुड़े पदों के साथ शिक्षण और पुस्तकालय से संबंधित पद शामिल हैं।

भर्ती में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT, TGT, PRT, संगीत शिक्षक, बालवाटिका शिक्षक और लाइब्रेरियन के पद रखे गए हैं। कुल 254 रिक्तियां बताई गई हैं। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या संभावित है और इसमें आगे बदलाव किया जा सकता है।

AEES Teacher Recruitment 2026
GRID India Internship 2026: इंजीनियरिंग छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹50,000, 6 नवंबर तक करें आवेदन

GGT के कितने पदों पर निकली भर्ती?

PGT के कितने पदों पर निकली भर्ती?

2 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

AEES भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को भर्ती के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा।

आधिकारिक आवेदन पोर्टल: aees.onlineregistrationforms.com

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव का विवरण देना होगा। इसके साथ ही संबंधित पद और विषय का चयन करके जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

AEES Teacher Recruitment 2026
MPPSC में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती, LLB के साथ 2 साल का अनुभव जरूरी; 5 नवंबर तक करें आवेदन

कितना मिलेगा वेतन?

AEES में चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए वेतन स्तर भी अलग निर्धारित किया गया है।

प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पद ग्रुप-ए में रखे गए हैं, जबकि अन्य पद ग्रुप-बी के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा भर्ती में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है।