भारतीय वायुसेना अग्निवायु भर्ती (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

IAF Agniveervayu Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में नौकरी का मौका, जानें योग्यता

Agniveervayu Vacancy : भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवायु नॉन-कॉम्बैटेंट (Intake 01/2027) भर्ती शुरू कर दी है। 10वीं पास अविवाहित पुरुष उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन करें।

हितेश तिवारी

Agniveervayu Jobs : भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवायु नॉन-कॉम्बैटेंट (Intake 01/2027) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए केवल 10वीं पास अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर के विभिन्न एयरफोर्स स्टेशनों पर हॉस्पिटैलिटी और हाउसकीपिंग स्ट्रीम में की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। साथ ही उसका जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए और भर्ती के समय उसकी अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अग्निवायु नॉन-कॉम्बैटेंट की भर्ती शुरू

चयनित अग्निवीरों को हॉस्पिटैलिटी स्ट्रीम में खाना बनाना, किचन मैनेजमेंट, भोजन परोसना और खाद्य सामग्री का रखरखाव जैसे कार्य करने होंगे। वहीं हाउसकीपिंग स्ट्रीम में कार्यालय और परिसर की सफाई, लॉन्ड्री, बागवानी, उपकरणों का रखरखाव और अन्य सहायक जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान पहले वर्ष ₹30,000, दूसरे वर्ष ₹33,000, तीसरे वर्ष ₹36,500 और चौथे वर्ष ₹40,000 का मासिक पैकेज मिलेगा। कटौतियों के बाद पहले वर्ष ₹21,000 से लेकर चौथे वर्ष ₹28,000 तक हाथ में वेतन मिलेगा।

सेवा पूरी होने पर ब्याज सहित लगभग ₹10.04 लाख का सेवा निधि पैकेज, ₹48 लाख का जीवन बीमा, राशन, आवास, चिकित्सा सुविधा, यात्रा भत्ता और अन्य सैन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

17 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन करें

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, स्ट्रीम उपयुक्तता टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में जनरल इंग्लिश और जनरल नॉलेज से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक विषय में कम से कम 5 अंक और कुल 15 अंक लाना अनिवार्य होगा।

फिजिकल टेस्ट में 7 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़, 10 पुश-अप, 10 सिट-अप और 20 स्क्वाट पूरे करने होंगे। मेडिकल मानकों के अनुसार न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर, सीने का कम से कम 5 सेंटीमीटर फैलाव, सामान्य दृष्टि और सुनने की क्षमता आवश्यक है।

आवेदन के साथ 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त