हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

Haryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

Haryana CET 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET Group D 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं पास उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

HSSC CET 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप D 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

हरियाणा CET एक सामान्य पात्रता परीक्षा है, जिसके माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप D पदों पर भर्ती की जाती है। इस परीक्षा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उम्मीदवारों को अलग-अलग भर्तियों के लिए बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ती। CET में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाता है।

हरियाणा CET ग्रुप D 2026 के लिए आवेदन शुरू

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 तक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।

हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित वर्गों को 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। यानी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार 40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर भी परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं।

10वीं पास उम्मीदवार 3 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरें

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं हरियाणा के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है। इसके अलावा हरियाणा की सामान्य, ईडब्ल्यूएस और आरक्षित वर्ग की सभी महिला उम्मीदवारों को भी 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

इसके बाद HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र समेत जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला