एकलव्य स्कूल भर्ती 2025 (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

एकलव्य स्कूलों में निकली 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Eklavya School Recruitment 2025: स्कूल में टीचिंग के पद पर वैकेंसी की तलाश कर रहे हैं तो खुशखबरी है। दरअलसल एकलव्य स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग के 7 हजार से भी ज्यादा पद पर भर्ती की जा रही है।

प्रीति शर्मा

Eklavya School Vacancy 2025: राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (EMRS) द्वारा प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी और नॉन टीचिंग पदों के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। जिसमें टीजीटी, पीजीटी, हॉस्टल वार्डेन सहित कुल 7267 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर परीक्षा का आयोजन NESTS कर रहा है। जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

प्रिंसिपल पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 78800 रुपए से लेकर 209200 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। पीजीटी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 47600 रुपए से 151100 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अलावा टीजीटी पद के टीचरों को 44900 रुपए से 142400 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

इन पदों पर निकली भर्ती

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में प्रिंसिपल के 225 पद, पीजीटी के 1460 पद, टीजीटी के 3962 पद, महिला स्टाफ नर्स के 550 पद, हॉस्टल वार्डन के 635 पद, लेखाकार के 61 पद, जूनियर सचिवालय सहायक के 228 पद और लैब अटेंडेंट के 146 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कैसे करें अप्लाई

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर अप्लाई की लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और परीक्षा शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को अच्छे से पढ़ लें।
  • आखिरी में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए योग्यता

प्रिंसिपल पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 50 फीसदी नंबरों से मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड की डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा टीजीटी पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ सीटीईटी भी होना जरूरी है। स्टाफ नर्स के लिए बीएससी नर्सिंग की डिग्री और लैब अटेंडेंट के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा चाहिए। इन भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इन विभिन्न पदों पर चयन टियर 1, टियर 2 परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। फिलहाल एग्जाम शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक