दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर्स की बंपर भर्ती 
करियर

DU : दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर्स की बंपर भर्ती, जल्दी कर दें आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है।‌ इन भर्तियों पर 575 उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। ‌ उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रोजी सिन्हा

नई दिल्ली :दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से एक खास तोहफा दिया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से 575 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली गई है। ‌ इन भर्तियों में एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर शामिल है। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होगी वहीं 24 अक्टूबर तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर जॉब एंड ऑपच्यरुनिटीज पर क्लिक करके वर्क विद डीयू पर क्लिक करके जानकारी ले सकते हैं।

इन डिपार्टमेंट के लिए निकल गई है भर्ती

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से अरबी, बायोकेमेस्ट्री, बायो फिजिक्स, बॉटनी, एजुकेशन, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, हिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस, जियोलॉजी, ज्योग्राफी, म्यूजिक, ऑपरेशनल रिसर्च, पॉलीटिकल में साइंस, पंजाबी, सोशियोलॉजी, उर्दू, जूलॉजी जैसे कई सब्जेक्ट में भर्ती निकाली गई है। इन भर्तियों पर सातवें वेतन आयोग के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कुछ विशेष बातों का अवश्य ध्यान रखें। एप्लीकेशन ऑनलाइन माध्यम से भरी जाएगी ऐसे में अपनी सभी जानकारी पूरी तरीके से स्पष्ट और अच्छे से भरें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अनरिजर्व्ड कैटिगरी के लिए आवेदन फीस 2000, ओबीसी ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 1500 और एससी एसटी उम्मीदवारों के लिए ₹1000 रखी गई है। इसके अलावा पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लिए₹500 रखी गई है। इनकंप्लीट इनफॉरमेशन फॉर्म को यूनिवर्सिटी की ओर से रिजेक्ट कर दिया जाएगा वहीं आवेदन फीस भी रिफंडेबल नहीं है। इन भर्तियों में टीए - डीए कभी भुगतान नहीं किया जाएगा।

यह होगा सिलेक्शन प्रोसेस

इंटरव्यू के लिए बुलाए गए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को वैलिड फोटो आईडी के साथ सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट के साथ रिपोर्ट करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में बताई गई योग्यता अनुभव और कैटिगरी के संबंध में प्रमाण पत्र के सेल्फ अटेस्टेड कॉपी का एक सेट आवेदक द्वारा विधिवत प्रमाणित इंटरव्यू के समय प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उम्मीदवार https://www.du.ac.in/index.php?page=work-with-du पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां