सांकेतिक तस्वीर 
करियर

दिल्ली में एमटीएस को कितनी सैलरी मिलती है? निकली 700+ वैकेंसी, 10वीं पास भर सकते हैं फॉर्म

Delhi MTS Vacancy 2025: दिल्ली में एमटीएस भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं। 10वीं पास अभ्यर्थी यह सरकारी नौकरी पा सकते हैं। जान लें कि इस पद पर सैलरी कितनी मिलेगी?

अर्पित शुक्ला

DSSSB MTS Recruitment 2025: यदि आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो दिल्ली में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती का आवेदन आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने भर्ती के लिए 17 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि आप दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने का यह सही समय है। आवेदन लिंक dsssb.delhi.gov.in पर उपलब्ध है।

DSSSB ने विभिन्न सरकारी विभागों में 714 एमटीएस के पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें से 302 सामान्य, 212 ओबीसी, 70 एससी, 53 एसटी और 77 ईडब्ल्यूएस के पद होंगे। यह भर्ती दिल्ली सरकार के लेबर डिपार्टमेंट, ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट, एनसीसी, और डेवलपमेंट डिपार्टमेंट जैसे विभागों के लिए है।

आवश्यक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा/समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

एमटीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 - ₹56,000 (पे लेवल-01) के बीच मासिक वेतन मिलेगा, जो ग्रुप सी के तहत निर्धारित है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे, जिससे कुल सैलरी और बढ़ जाएगी।

चयन प्रक्रिया

एमटीएस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जो निम्नलिखित श्रेणियों से होंगे-

  • जनरल अवेयरनेस
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग
  • अर्थमेटिकल एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी
  • हिंदी और इंग्लिश लैंग्वेज और कम्प्रिहेंशन

परीक्षा 2 घंटे की होगी और 0.25 की निगेटिव मार्किंग होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट/ड्राइविंग टेस्ट/ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक है। आवेदन करने के लिए आपको पहले DSSSB पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद लॉगिन करके अपनी जानकारी भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें, और अपने वर्ग के अनुसार एप्लिकेशन फीस भरकर फॉर्म सबमिट करें।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन