केजरीवाल के कारनामे उजागर करेगी दिल्ली सरकार, CAG रिपोर्ट से खोलेगी शीशमहल का राज

Delhi Sarkar: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष शुद्ध और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन ने शिक्षकों को किसी तरह की अतिरिक्त ड्यूटी सौंपने का आदेश जारी नहीं किया है।
Delhi government to expose Kejriwal misdeeds, CAG report to reveal the secrets of Sheesh Mahal
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और पूर्व सीएम केजरीवाल।
Published on: 
Updated on: 

Delhi CAG Report: दिल्ली सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति और ड्यूटी को लेकर फैलाए जा रहे अफवाहों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। शिक्षा मंत्री आशीष शुद्ध और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन ने शिक्षकों को किसी भी तरह की अतिरिक्त ड्यूटी सौंपने का आदेश जारी नहीं किया है। सरकार ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी जानबूझकर झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही। मंत्रियों ने चुनौती देते हुए कहा कि शिक्षकों से जुड़ा कोई आदेश है तो AAP उसे सार्वजनिक करे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया गया कि डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन द्वारा जो सर्कुलर जारी हुए हैं, वे स्कूलों और स्टेडियमों में आवारा कुत्तों की रोकथाम और सुरक्षा उपायों से जुड़े हैं।

विधानसभा में पेश होगी CAG रिपोर्ट

इन सर्कुलरों के तहत स्कूलों, स्टेडियमों और कार्यालय प्रमुखों को जिम्मेदारी दी गई है। नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा उपाय और जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए कहा गया है। स्थानीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्र में जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए हैं। किसी भी शिक्षक को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपने का आदेश नहीं है। कपिल मिश्रा ने कहा कि 5 जनवरी से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा सत्र में CAG की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

रिपोर्ट में है क्या?

1. शीश महल से संबंधित सभी खर्च और जुड़ीं अनियमितताएं।

2. जल बोर्ड में हुईं गड़बड़ियां।

3. दिल्ली की यूनिवर्सिटी और हायर एजुकेशन में हुईं अनियमितताएं को सार्वजनिक किया जाएगा।

अब कोई बख्शा नहीं जाएगा

सरकार ने चेतावनी दी कि कोई भी अधिकारी भ्रष्टाचार या रिश्वत में लिप्त पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी। अब केजरीवाल सरकार चली गई है। जनता के साथ लेन-देन करने की पुरानी आदतें अब नहीं चलेंगी।

पर्यावरण और प्रदूषण पर भी सरकार लाएगी प्रस्ताव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि विधानसभा सत्र में पर्यावरण और प्रदूषण पर विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा। उस पर सदन में व्यापक चर्चा होगी। सरकार ने दो टूक कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को नकार दिया है। अब रेखा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही। झूठ, भ्रम और राजनीतिक बयानबाजी के बजाय अब जवाबदेही और कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com