छात्र संघ चुनाव (सौजन्य-एक्स) 
करियर

27 सितंबर से शुरू होगा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव, इस दिन से शुरू होंगे नामांकन

दिल्ली में जल्द ही वर्ष 2024-25 के लिए छात्र संघ के चुनाव होने जा रहे है जिसकी घोषणा दिल्ली विश्वविद्यालय ने कर दी है। साथ ही छात्र संघ के चुनाव से संबंधित सारी जानकारी भी दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी कर दी गई है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: दिल्ली में जल्द ही वर्ष 2024-25 के लिए छात्र संघ के चुनाव होने जा रहे है जिसकी घोषणा दिल्ली विश्वविद्यालय ने कर दी है। साथ ही छात्र संघ के चुनाव से संबंधित सारी जानकारी भी दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी कर दी गई है। पिछले साल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तीन पदों पर जीत हासिल की थी जिसमें अध्यक्ष सहित केंद्रीय पैनल के तीन पद शामिल थे। तो वहीं उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने जीत दर्ज की थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को घोषणा की कि वर्ष 2024-25 के लिए उसके छात्र संघ का चुनाव 27 सितंबर को होगा। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 17 सितंबर को दाखिल किए जा सकेंगे और मतों की गिनती 28 सितंबर को होगी।

चुनाव में मतदान का समय

अधिकारी के अनुसार, दिन में होने वाली कक्षाओं के लिए मतदान सुबह 8.30 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा शाम में होने वाली कक्षाओं के लिए मतदान अपराह्न तीन बजे से शाम 7.30 बजे तक होगा। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद, उम्मीदवारों की सूची 17 सितंबर को शाम छह बजे तक जारी की जाएगी।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितंबर दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। डूसू चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची 18 सितंबर को शाम पांच बजे तक प्रकाशित की जाएगी।

तीन साल बाद हो रहे चुनाव

पिछले साल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष सहित केंद्रीय पैनल के तीन पदों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। कोविड-19 महामारी के कारण तीन साल के अंतराल के बाद ये चुनाव हुए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद