-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Delhi University Allegation On St Stephen S College Over Christian Seat
दिल्ली विश्वविद्यालय ने सेंट स्टीफंस कॉलेज पर लगाया आरोप, कहा- ईसाई सीटों का किया अधिक आवंटन
- Written By: प्रिया जैस
हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय ने सेंट स्टीफंस कॉलेज पर आरोप लगाया है। जहां दिल्ली विश्वविद्यालय का मानना है कि सेंट स्टीफंस कॉलेज ने ईसाई छात्रों को स्वीकृत से ज्यादा सीटों का आवंटन करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय ने सेंट स्टीफंस कॉलेज पर आरोप लगाया है। जहां दिल्ली विश्वविद्यालय का मानना है कि सेंट स्टीफंस कॉलेज ने ईसाई छात्रों को स्वीकृत से ज्यादा सीटों का आवंटन करने का आरोप लगाया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने सोमवार को सेंट स्टीफंस कॉलेज पर अपनी संशोधित सीट आवंटन सूची में ईसाई उम्मीदवारों के लिए स्वीकृत कोटा को पार करने और साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंक के आधार पर आवश्यक मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के बावजूद बीए के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुछ सीटें खाली छोड़ने का आरोप लगाया।
डीयू ने भेजा नोटिस
विश्वविद्यालय ने ईसाई अल्पसंख्यक कॉलेज में ईसाई उम्मीदवारों के लिए आवंटन की घोषणा के संबंध में एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा भेजी गई सूची के सत्यापन के पहले चरण में डीयू ने कुछ ‘‘महत्वपूर्ण और चिंताजनक पहलुओं” की पहचान की, जिसके कारण वह आवंटन के लिए आगे नहीं बढ़ सका।
सम्बंधित ख़बरें
Taj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
नोटिस में डीयू ने आरोप लगाया कि बीएससी (ऑनर्स) रसायन विज्ञान और बीएससी (ऑनर्स) भौतिकी जैसे कुछ लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में, दोनों पाठ्यक्रमों के लिए पर्याप्त सीयूईटी-योग्य उम्मीदवार होने के बावजूद सीटें खाली छोड़ दी गई हैं।
यह भी पढ़ें- अब खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे सरकारी नौकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
आरोपों पर सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्राचार्य जॉन वर्गीस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नोटिस के अनुसार, कॉलेज ने 28 अगस्त को दाखिले के लिए चयनित उम्मीदवारों की पाठ्यक्रमवार सूची दिल्ली विश्वविद्यालय को भेज दी थी।
प्राचार्य ने लिया संज्ञान
नोटिस में कहा गया, ‘‘सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा भेजी गई सूची के सत्यापन के समय विश्वविद्यालय ने कुछ महत्वपूर्ण और चिंताजनक पहलुओं की पहचान की, जिसके कारण सूची आवंटन के लिए आगे नहीं बढ़ सकी। कॉलेज से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है।”
डीयू ने कहा कि सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्राचार्य ने चिह्नित की गई विसंगतियों का संज्ञान लिया है। डीयू ने कहा कि कॉलेज द्वारा भेजी गई प्रारंभिक सूची में बीए पाठ्यक्रम संयोजनों का कोई विशिष्ट विवरण नहीं दिया गया था, जिसके कारण विश्वविद्यालय उम्मीदवारों को आवंटित नहीं कर सका।
ईसाई उम्मीदवारों के आवंटन की घोषणा
नोटिस में कहा गया है कि कॉलेज ने सूची को संशोधित किया और यह 31 अगस्त को डीयू को प्राप्त हुई। डीयू ने कहा कि वह कॉलेज द्वारा भेजी गई नवीनतम सूची का सत्यापन कर रहा है।
यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों के लिए खास होते हैं स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट, जानिए कैसे और कहां करें इसके लिए कोर्स
बता दें कि सोमवार को डीयू ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया जिसमे जीसस एंड मैरी कॉलेज और एक अन्य अल्पसंख्यक संस्थान ने शॉर्टलिस्ट किए गए ईसाई उम्मीदवारों के आवंटन की भी घोषणा की। उम्मीदवार 4 सितंबर को शाम 4.59 बजे तक अपने आवंटन को स्वीकार कर सकते है। कॉलेज केवल 5 सितंबर शाम 4.59 तक ऑनलाइन आवेदन सत्यापित और स्वीकार करेंगे।हालांकि ऑनलाइन शुल्क 6 सितंबर को शाम 4.59 बजे तक जमा किया जा सकता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi university allegation on st stephen s college over christian seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Taj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PM‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
Jul 02, 2026 | 08:27 PM‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM










