सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू 
करियर

CTET September 2026: सीटीईटी सितंबर परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन आसान स्टेप्स में करें आवेदन

CTET Latest Update: CBSE ने CTET सितंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार 6 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यति सिंह

CTET Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू होकर 6 जून 2026 तक चलेगी।

इस परीक्षा के जरिए कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता तय की जाती है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार का सुधार करना होगा, वे 15 जून से 18 जून 2026 तक करेक्शन विंडो का इस्तेमाल कर सकेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, CTET सितंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

क्या है पात्रता

सीटीईटी परीक्षा दो पेपर- पेपर 1 और पेपर 2- में आयोजित की जाती है। पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन डिग्री के साथ 2 वर्षीय डीएलएड (D.El.Ed), बीएड या संबंधित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। पात्रता से जुड़ी अधिक जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन

CTET परीक्षा के लिए उम्मीदवार घर बैठे या नजदीकी साइबर कैफे के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर ध्यानपूर्वक अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें:

कितना होगा परीक्षा आवेदन शुल्क

सीटीईटी परीक्षा के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये फीस निर्धारित की गई है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर का शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि दोनों पेपर के लिए 600 रुपये फीस तय की गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना